Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पत्नी सहित दो पर हत्या का मुकदमा दर्ज

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:41 AM (IST)

    सिद्धार्थनगर में 40 वर्षीय गणेश लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनकी पत्नी कमलावती और रामसुंदर तिवारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गणेश लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु।

    2. पत्नी कमलावती व रामसुंदर तिवारी पर हत्या का आरोप।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। 40 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान गणेश लोधी पुत्र दशरथ के रूप में हुई है। वह शहर के सरोजनीनगर वार्ड के मुडिला माेहल्ले के रहने वाले थे। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी कमलावती के साथ रेहरा गांव स्थित खेत में धान की नर्सरी काटने गये थे। शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गयी।

    उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के स्वजन व मोहल्ले के लोगों ने शनिवार को घटना को लेकर नाराजगी जतायी और शाम करीब साढ़े चार बजे पोस्टमार्टम हााउस के बाहर शव को सड़क पर रखकर मुख्यमार्ग जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर कमलावती व अंबेडकरनगर के रामसुंदर तिवारी के विरुद्ध हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया।

    मुडिला गांव निवासी गणेश लोधी शुक्रवार दोपहर पत्नी कमलावती के साथ रेहरा में धान की रोपाई के लिए नर्सरी काटने गए थे। स्वजन के अनुसार देर शाम खेत में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई विदेशी ने आरोप लगाया कि गणेश और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

    उनका कहना है कि पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की आशंका को लेकर गणेश अक्सर मानसिक तनाव में रहता था। इसी कारण उसने कुछ समय पहले पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपनी जान को खतरा बताया था और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत करा दिया था। स्वजन का आरोप है कि उसी विवाद के चलते हत्या कराई गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मेडिकल कालेज और घटनास्थल दोनों जगह पहुंची। अधिकारियों ने रेहरा गांव में खेत का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों और स्वजन से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाने में जुट गयी। शाम साढ़े चार बजे गणेश का पोस्टमार्टम होने के बाद स्वजन ने शव को अशोकमार्ग पर रखकर जाम कर दिया। वह इस मांग पर अड़ गए कि कमलावती व रामसुंदर तिवारी के विरुद्ध मुकदमा नहीं दर्ज होगा तो वह शव वहां से लेकर नहीं जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    सदर थाना पुलिस के कमलावती व रामसुंदर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद गणेश के घरवालों ने जाम समाप्त किया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गणेश के मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    पुलिस ने उसका बिसरा प्रीजर्व कराया है। प्रभारी निरीक्षक सदर थाना कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पत्नी व रामसुंदर तिवारी पर मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।