Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थ नगर: कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती, परिवार में मचा कोहराम

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:45 AM (IST)

    सिद्धार्थ नगर में 21 वर्षीय युवती खुशबुन्निशा अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सिद्धार्थ नगर में 21 वर्षीय युवती फंदे से लटकी मिली।

    2. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    3. घटना के कारणों की जांच में जुटी है चिल्हिया पुलिस।

    जागरण संवाददाता, कपिलवस्तु, (सिद्धार्थ नगर)। 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी शुक्रवार भोर में उस समय हुई, जब उसकी मां उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंची। दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    मृतका की पहचान स्वर्गीय शरीफ अहमद की पुत्री खुशबुन्निशा निवासी गौरा बाजार ग्राम सभा अलीदापुर थाना चिल्हिया के रूप में हुई है। स्वजन के अनुसार गुरुवार रात उसने परिवार के सभी लोगों को भोजन कराया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो स्वजन को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। कमरे के भीतर युवती का शव छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटका मिला।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस स्वजन से पूछताछ के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटने से युवक की मौत, 15 से अधिक मवेशियों की भी गई जान

    चिल्हिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गौरा बाजार में एक युवती का शव कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी