सिद्धार्थनगर में स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल, ग्रामीणों के विरोध के बाद जांच शुरू
सिद्धार्थनगर के भड़रिया गांव में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिल और आपूर्ति कटने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के व ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
भड़रिया गांव में स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल।
उपभोक्ताओं ने अत्यधिक बिल और आपूर्ति कटने का आरोप लगाया।
विद्युत विभाग ने 25 बिलों की जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, भवानीगंज, (सिद्धार्थनगर)। विद्युत सबस्टेशन खानतारा से जुड़े भड़रिया गांव में पिछले महीने गरीब परिवारों के लगभग पचास घरों पर स्मार्ट मीटर यह कह कर जबरन लगाया गया कि नया मीटर नही लगवाओगे तो पांच हजार जुर्माना देना पड़ेगा।
घर पर मौजूद महिलाओं ने जुर्माने के डर से विरोध नहीं किया। लेकिन बिजली का बिल आते ही सभी उपभोक्ताओं के पसीने छूटने लगे। एक ही माह में दो-दो बार बिल जमा करना पड़ा।
जिसको लेकर ग्रामीणों में खैरुन्निशा, दोस मोहम्मद, सोनमती, मनोहारी, गुड़िया, मो.अली, छांगुर, खलीकुन्निशा, मो.फारूक, कांशीराम सहित अन्य उपभोक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शित करते हुए नये स्मार्ट मीटर को हटा कर पुराना मीटर लगाने की मांग विभाग से किया।
यह भी पढ़ें- नेपाल के गृहमंत्री के इस्तीफे के बाद सीमाई इलाकों में बढ़ी सख्ती, महंगाई की चिंता
आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल पहले से कहीं ज्यादा आ रहा हैं। बिल जमा करने के बावजूद आपूर्ति बंद हो जाती है। जिसके बाद गुरुवार को अधिशासी अभियंता विद्युत संतोष कुमार त्रिपाठी गांव में पहुंचे।
उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की जांच की। करीब 25 उपभोक्ताओं के बिलों की छायाप्रति जमा कराई। बताया कि कि स्मार्ट मीटर सरकार के दिशा निर्देश पर लगाए गए हैं। जमा बिलों की जांच कराई जाएगी। संसोधन कर बिल जमा कराया जाएगा। जो मीटर प्रीपेड हो चुके हैं उन्हें पोस्टपेड नहीं किया जा सकता है।