भारत-नेपाल सीमा पर SSB की घेराबंदी, पिकअप समेत 33 बोरी तरबूज के बीज जब्त
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक पिकअप वाहन से 33 बोरी तरबूज के बीज जब्त किए हैं। तस्कर जवानों को आ ...और पढ़ें

विधिक कार्रवाई के बाद जब्त माल और पिकअप ककरहवा कस्टम को सौंपा। जागरण
HighLights
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकी।
पिकअप से 33 बोरी तरबूज के बीज बरामद।
तस्कर वाहन छोड़कर नेपाल की ओर भागे।
संवाद सूत्र, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल सीमा पर तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की अलीगढ़वा बीओपी की टीम ने एक पिकअप वाहन से 33 बोरी तरबूज के बीज बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान तस्कर जवानों को आता देख वाहन छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले। जब्त बीज, पिकअप और एक मोबाइल फोन को विधिक कार्रवाई के बाद ककरहवा कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेपाल से एक पिकअप वाहन के माध्यम से संदिग्ध सामान भारतीय सीमा में लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बीओपी अलीगढ़वा की गश्ती टीम ने कर्महवा नाके पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।
कुछ देर बाद सीमा के निकट एक पिकअप खड़ी दिखाई दी, जिसमें कुछ लोग बोरियां लाद रहे थे। एसएसबी के जवानों को देखते ही सभी तस्कर वाहन छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले।
तलाशी लेने पर पिकअप में 33 बोरी तरबूज के बीज तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जब्त सामान को एसएसबी कैंप लाकर आवश्यक अभिलेखीय कार्रवाई पूरी की गई।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला, पति समेत 6 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
इसके बाद पिकअप वाहन, मोबाइल फोन और बीज को अग्रिम कार्रवाई के लिए ककरहवा कस्टम कार्यालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में अलीगढ़वा बीओपी प्रभारी निरीक्षक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसएसबी के जवान शामिल रहे।