Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान करने में जुटी पुलिस

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:31 AM (IST)

    सिद्धार्थनगर में सोमवार देर रात गौहनिया रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शु ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत।

    2. सिद्धार्थनगर के गौहनिया रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा।

    3. पुलिस मृतक की पहचान के लिए जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। घटना सोमवार देर रात चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया रेलवे ट्रैक की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गोरखपुर-बढ़नी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

    मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में संपत्ति और पानी के विवाद में महिला पर हमला, चार के खिलाफ केस दर्ज