Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में ग्राहक को दूध देने से पहले दूधवाले ने डिब्बे में थूका, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 10:33 AM (IST)

    सीतापुर में एक दूधवाले ने ग्राहक के घर के बाहर दूध के डिब्बे में कई बार थूका, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी आरिफ का शांतिभंग में चालान किय ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दूधवाले ने ग्राहक के दूध के डिब्बे में थूका।

    2. थूकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

    3. पुलिस ने आरोपी दूधवाले आरिफ का शांतिभंग में चालान किया।

    जागरण संवाददाता, सीतापुर। एक घर के बाहर दूध के डिब्बे में करीब चार बार दूधिये ने थूका। इसके बाद वह दूध देकर चला गया। इसका वीडियो बनाकर किसी ने इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने आरोपित का शांतिभंग में चालान किया है।

    इमलिया सुल्तानपुर का आरिफ दूध बेचता है। बताया जा रहा है कि रविवार को वह नैपालापुर में एक घर के बाहर दूध देने गया था। दरवाजा खुलता इससे पहले आरिफ ने करीब चार बार दूध के डिब्बे में थूका। मुहल्ले के एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया।

    कोतवाल अमर सिंह ने पूछताछ तो उसने दूध में थूकने की बात से इन्कार किया। बताया कि वह दूध सही है या खराब हो गया यह पता करने के लिए सूंघ रहा था। कोतवाल ने बताया कि बताया कि आरोपित का शांतिभंग में चालान किया गया है।

    दो वर्ष पहले मल फेंकते पकड़ा गया था शरीफ

    कांशीराम कालोनी के शरीफ का दो वर्ष पहले दूध के कैरेट में मल की पालीथिन रखकर दुकान के बाहर फेकने का वीडियो प्रासारित हुआ था। तत्कालीन कचनार चौकी प्रभारी अतुल शुक्ल ने आरोपित काे मानसिक मंदित बताया था। समाचार प्रकाशन के बाद रामकोट पुलिस ने शरीफ पर केस लिखा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- थूककर बनाता था पिज्जा, फिर टेबल पर कस्टमर को करता था सर्व... नोएडा में रेस्टोरेंट संचालक की करतूत का VIDEO वायरल