सीतापुर में करंट से प्राइवेट कर्मचारी की मौत पर विभाग का बड़ा एक्शन, दो कॉन्ट्रैक्ट वर्कर बर्खास्त, एक पर FIR
सीतापुर में करंट लगने से एक निजी कर्मी की मौत के बाद बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। दो निविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है और दो बाहरी व्य ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
सीतापुर में करंट लगने से निजी कर्मी की मौत।
दो निविदा कर्मियों को विभाग ने बर्खास्त किया।
दो बाहरी व्यक्तियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
संवाद सूत्र, सीतापुर। करंट से हो रही मौतों को लेकर विभाग की ओर से सख्ती शुरू कर दी गई है। 18 जुलाई को तंबौर में एक निजी कर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना का संज्ञान लेते हुए विभाग की ओर से जांच की गई।
इसमें निविदा कर्मी व दो बाहरी व्यक्तियों की संलिप्तता पाई गई। इस पर विभाग की ओर से दोनों निविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। दो बाहरी व्यक्तियों पर तंबौर थाने में मुकदमा भी लिखाया गया है।
तंबौर के भिठिया गांव में शनिवार की शाम चीतपुर निवासी मुन्ना बिजली उपकेंद्र के लाइनमैन सुजीत के साथ बिजली लाइन का तार जोड़ने गए थे। लाइन में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर मुन्ना झुलस गए। उनकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर मौत हो गई थी।
मांग को लेकर परिवार का हंगामा
लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार ने हंगामा भी किया था। उपखंड अधिकारी अंचल मिश्र ने बताया कि प्रकरण की जांच की गई थी। इसमें लहरपुर ग्रामीण उपकेंद्र पर तैनात निविदा कर्मी सुजीत व नसीम दोषी पाए गए थे। वर्ल्ड क्लास सर्विसेज लिमिटेड के सुपरवाइजर को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया। कंपनी की ओर से दोनों संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; स्थिति नाजुक होने पर लखनऊ किया रेफर
दूसरी ओर, मृतक के परिवार की तहरीर पर बाहरी व्यक्ति पुन्नू और नीरज पर तंबौर थाने में मुकदमा लिखवाया गया है। बताया कि पुन्नू ने ही रुपया का लालच देकर लाइन पर कार्य करने के लिए मुन्ना को फोन कर बुलाया था।
खबरें और भी
लहरपुर ग्रामीण उपकेंद्र के दो निविदा कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। इसके साथ तहरीर पर दो बाहरी व्यक्तियों पर मुकदमा भी लिखाया गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि बिना सुरक्षा उपकरण के कर्मियों से लाइन पर कार्य न कराया जाए। -संजीव कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता बिजली-बिसवां ।