Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ी तेज रफ्तार रोडवेज बस... 18 यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 05:30 AM (IST)

    सीतापुर में शाह महोली के पास देर शाम सीतापुर डिपो की एक बस सड़क पर खड़े टैंकर से टकरा गई। टैंकर में पार्किंग लाइट या रिफ्लेक्टर नहीं था। इस दुर्घटना म ...और पढ़ें

    जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हो रहा उपचार

    जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हो रहा उपचार

    HighLights

    1. सीतापुर में रोडवेज बस टैंकर से टकराई।

    2. दुर्घटना में 18 यात्री और परिचालक घायल।

    3. खड़े टैंकर में नहीं थी पार्किंग लाइट।

    संवाद सूत्र, जागरण, सीतापुर। सीतापुर से लखीमपुर जा रही सीतापुर डिपो की बस देर शाम खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ गई। बस सवार परिचालक समेत 18 यात्री घायल हो गए। टैंकर में पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी, रिफलेक्टर भी नहीं लगा था। शाह महोली कस्बे में सड़क पर खराब टैंकर खड़ा था।

    करीब आठ बजे परिवहन निगम की बस टैंकर में पीछे से भिड़ गई। इसमें बस परिचालक हरदोई के लक्ष्मीपुरवा निवासी नीतू पुत्री हरीराम, लखीमपुर के फूलबेहड़ नेहालपुरवा की सुनीता पत्नी कमलेश, कमलेश पुत्र रामसहाय, लक्ष्मी पत्नी मंजीत, सुशील पत्नी शैलेंद्र, लखीमपुर के लखपेड़ागंज के इरफान पुत्र अब्बास, आसिफ पुत्र यूनुस, चंदन चौकी की नीलम, कमलेश पुत्री चमन सिंह, लखीमपुर के रामनगर के बैजंती पुत्री राजेश, राजा कॉलोनी की कमलेश पत्नी रामकिशन, ज्योति व नेहा पुत्री रामकिशन, निघासन अदलाबाद की पल्लवी पुत्री छेदा यादव, प्रकाश नगर खीरी की गुंजन पुत्री रानू, पलिया कला की शगुन पुत्री शोभित, हरगांव बेनीपुर के अनशन पुत्र राकेश, बैजनाथ कॉलोनी सीतापुर की आयुषी यादव पुत्री सत्यप्रकाश जख्मी हो गए।

    वहीं, बस के पीछे चल रही एक कार भी भिड़ गई, जिसमें चालक बाल-बाल बच गया। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें- बांदा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 7 मीटर दूर उछलकर जा गिरा 2 साल का मासूम, मौके पर मौत