Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में गन्ने के खेत में मिला नर कंकाल, पहचान के लिए पुलिस कराएगी DNA टेस्ट

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 10:06 PM (IST)

    मिश्रिख के फलरुवा गांव में गन्ने के खेत में मानव कंकाल के अवशेष मिले हैं। कंकाल के पास आशीष शुक्ल के कपड़े और आईडी कार्ड भी मिले। उनके चचेरे भाई श्याम ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सूत्र, जागरण, मिश्रिख (सीतापुर)। फलरुवा गांव में गन्ने के खेत में बुधवार को मानव कंकाल के अवशेष मिले हैं। कंकाल के पास ही गांव के आशीष शुक्ल के कपड़े और आईडी कार्ड मिला है।

    उधर, उनका चचेरा भाई श्यामू एक पखवाड़ा से गायब है। परिवारजन शव श्यामू का होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन कंकाल से पहचान नहीं हो पा रही है। ऐसे में पुलिस कंकाल और श्यामू के परिवारजन का डीएनए टेस्ट कराने जा रही है।

    थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कंकाल के कुछ अवशेष बरामद करने बाकी रह गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बेटे को बचाने गए अधेड़ की पीटकर हत्या, गांव में तनाव; आरोपी फरार