Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर के मिश्रिख मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से दो युवकों की मौत

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 08:24 PM (IST)

    सीतापुर के संदना में मिश्रिख मार्ग पर रालामऊ गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। गन्ना तौल करवाकर लौट रहे दो युवक, प्रदीप और राजेंद्र, ट्रैक्टर के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मिश्रिख मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा।

    2. गन्ना तौल कर लौट रहे दो युवकों की मौत।

    3. पुलिस ने शव निकाले, घटना की जांच जारी।

    संवाद सूत्र, संदना (सीतापुर)। मिश्रिख मार्ग पर रालामऊ गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली शनिवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह लोग गन्ना की तौल करवाकर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

    रालामऊ के प्रदीप पुत्र श्रीकेशन और राजेंद्र पुत्र लालता ट्रैक्टर-ट्राली लेकर रामगढ़ चीनी मिल गए था। गन्ना तौल कराने के बाद दोनों घर वापस आ रहे थे। दोनों गांव पहुंचने वाले ही थे कि हादसा हो गया। दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष अरविंद कटियार जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर सीधा करके दोनों शव बाहर निकाले गए। थानाध्यक्ष अरिवंद कटियार ने बताया कि परिवारजन ने तहरीर नहीं दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    बाल-बाल बचे कार सवार

    महमूदाबाद मार्ग पर बांसुरा के पास शनिवार को टायर फटने से कार तालाब में जा गिरी। कार सवार रामपुर मथुरा के पलटूराम और बब्बन सिंह बाल-बाल बच गए।

    यह भी पढ़ें- सीतापुर में खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ी तेज रफ्तार रोडवेज बस... 18 यात्री घायल, मची अफरा-तफरी