यूपी में कृषि यंत्रों खरीदने पर सरकार देगी पैसा, पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश में कृषि विभाग और उद्यान विभाग किसानों को कृषि यंत्रों और बागवानी पर अनुदान दे रहा है। किसान पोर्टल पर आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकत ...और पढ़ें

कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु 10 अगस्त तक आवेदन करें।
बागवानी मिशन में फल और संरक्षित खेती पर 50% अनुदान।
पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस, मशरूम इकाई निर्माण पर भी लाभ।
संवाद सूत्र, सीतापुर। कृषि विभाग में संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ मिलेगा। उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक (लागत दस लाख), कस्टम हायरिंग सेंटर (लागत दस लाख), कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र का लाभ मिलेगा।
प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप योजना में फसल अवशेष प्रबंधन के एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर (लागत 30 लाख), एग्रीग्रेटर (सौ लाख) अन्य योजनाओं के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। बुकिंग शुरू हो गई है। दस अगस्त तक किसान पोर्टल पर आवेदन कर बुकिंग कर सकते हैं। ई-लाटरी से किसानों का चयन किया जाएगा।
बागवानी व औद्यानिक मिशन में करें आवेदन
जिला उद्यान अधिकारी राजश्री ने बताया कि उद्यान विभाग में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक मिशन योजना में किसान अनुदान का लाभ उठाएं।
केला, पपीता, आम, अमरूद, करौंदा, कटहल तथा प्रस्ताव आधारित कार्यक्रम के तहत संरक्षित खेती में पालीहाऊस, शेडनेट हाउस व मशरूम इकाई निर्माण में किसानों को कुल इकाई लागत का 40 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा।
लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। योजना का लाभ प्रथम आवक- प्रथम पावक के आधार पर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए किसान कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- गोंडा में ताला तोड़ दोबारा चला रहे थे अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीएमओ की टीम ने फिर किया सीज