पंचतत्व में विलीन हुए BJP के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी, काशी-अवध और ब्रज में संगठन को किया था मजबूत
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का लखनऊ में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सोनभद्र लाया गया, जहां कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उ ...और पढ़ें

BJP के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी ने लखनऊ में ली अंतिम सांस।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री, पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं कुशल संगठनकर्ता जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार देर रात लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा परिवार सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार शाम करीब 5:15 बजे उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान राज्यमंत्री संजीव गोंड़, विधायक भूपेश चौबे, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, नगर पालिका परिषद की रूबी प्रसाद, रमेश मिश्रा, डॉ. धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव चाची कला ले जाया गया, जहां क्षेत्रवासियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
काशी, अवध व ब्रज क्षेत्र तक संगठन में किए कार्य
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी के काफी करीबी रहे जयप्रकाश चतुर्वेदी मूल रूप से कोन ब्लाक के चाचीकलां गांव के निवासी रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर प्रचारक के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की।
उन्होंने लखनऊ व गोरखपुर में विभाग प्रचारक तथा विद्या भारती में प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में कार्य किया। बाद में भाजपा में ब्रज, काशी और अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री रहते हुए संगठन को मजबूत आधार दिया। वर्ष 2004 से 2010 तक वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे तथा 2012 में राबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा।