सोनभद्र में 17 जुलाई को पहुंचेगी जायका-नीति आयोग की टीम, विकास योजनाओं का करेगी मूल्यांकन
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) और नीति आयोग की संयुक्त टीम 17 जुलाई को सोनभद्र पहुंचेगी। यह टीम आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत जिले में संचाल ...और पढ़ें

17 जुलाई को पहुंचेगी जायका-नीति आयोग की टीम। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
जायका-नीति आयोग की संयुक्त टीम सोनभद्र पहुंचेगी।
आकांक्षी जनपद में विकास योजनाओं का जमीनी मूल्यांकन करेगी।
शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण समेत विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा होगी।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) और नीति आयोग की संयुक्त टीम शुक्रवार को सोनभद्र पहुंचेगी। टीम जिले में संचालित विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर मूल्यांकन करेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेगी। जिला प्रशासन ने भ्रमण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त दल सुबह जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा। इसके बाद विकास खंड चतरा में अधिकारियों के साथ बैठक कर आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा विद्यालयों का निरीक्षण करेगा। भ्रमण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक प्रस्तावित है।
इस दौरान टीम योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति, स्थानीय चुनौतियों और बेहतर कार्यप्रणालियों का भी अध्ययन करेगी।
दौरे से पहले मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, मनरेगा, आईसीडीएस, पंचायत राज, ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम, कौशल विकास और बैंकिंग समेत संबंधित विभागों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
संयुक्त दल में जायका की ओर से युमिको ओनिशी, आयुमी मियागावा, हितोमी हमादा, बिनय पटनायक और मोहित सूद शामिल रहेंगे, जबकि नीति आयोग की ओर से गौरव कुमार मिश्रा प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह भी पढ़ें- मऊ में 9.12 करोड़ से बनेगा रेलवे अंडरपास, आवागमन में आ रही रुकावटें होंगी दूर