Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: लोहे के दरवाजे में करंट उतरने से पति-पत्नी की मौत, बचाने आई महिला भी झुलसी

    Updated: Sat, 02 May 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

    सोनभद्र के झीलों गांव में लोहे के दरवाजे में उतरे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलों गांव में शुक्रवार की शाम करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गयी। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के लोहे के दरवाजे में उतरे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से यह घटना हुई। उन्हें बचाने पहुंची पड़ोसी महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

    झीलो गांव निवासी 65 वर्षीय श्रीराम और उनकी पत्नी 58 वर्षीय फूलमती अपने घर में चक्की चलाकर जीवनयापन करते थे। शुक्रवार शाम अचानक घर के साथ-साथ लोहे के मुख्य दरवाजे में करंट उतर आया। जैसे ही फूलमती दरवाजे के संपर्क में आईं, वह उससे चिपक गईं और तड़पने लगीं।

    पत्नी को बचाने के लिए दौड़े श्रीराम भी करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक मंजर को देख पास में रहने वाली इंद्रादेवी मदद के लिए दौड़ीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने दंपति को छुड़ाने की कोशिश की वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं।

    चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। जिसके बाद तीनों को दरवाजे से अलग किया जा सका। गंभीर रूप से झुलसी इंद्रादेवी को तत्काल रिहंद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

    खबरें और भी

    जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में म्योरपुर के एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- फतेहपुर में रंजिशन युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, बचाने में मां-पिता जख्मी