Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में 7 अगस्त को आयोजित होगा रोजगार मेला, 8 कंपनियां करेंगी भर्ती

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:31 PM (IST)

    सोनभद्र में 7 अगस्त को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. 7 अगस्त को सोनभद्र में रोजगार मेले का आयोजन।

    2. आठ निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर करेंगी भर्ती।

    3. बेरोजगार युवाओं के लिए निःशुल्क नौकरी के अवसर।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से सात अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

    मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में निजी क्षेत्र की करीब आठ कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें विजन इंडिया प्रा लि. (हिंडाल्को इंडस्ट्रीज), ओमकार डाइस प्रा.लि. पुणे, जूनो फूड ऐप, श्रीराम फाइनेंस, फ्लिपकार्ट, क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड, सुलेरा इंडस्ट्रीज और वज्र एलईडी साल्यूशन प्रा.लि. सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

    कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

    बताया कि रोजगार मेला पूरी तरह निश्शुल्क है। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- सोनभद्र में कोयला भीगने स‍ह‍ित अन्‍य समस्‍याओं से सरकारी क्षेत्र की छह बिजली इकाइयां बंद, 2535 मेगावाट उत्पादन प्रभावित