सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग को मिले 22 नए डॉक्टर, इन हॉस्पिटल में मिली तैनाती
सोनभद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ने 22 नए चिकित्सकों को विभिन्न अस्पतालों में तैनात किया है। इन नियुक्तियों स ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सोनभद्र में 22 नए चिकित्सकों की तैनाती से स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने दूरस्थ अस्पतालों में भी डॉक्टर भेजे।
मरीजों को अब उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने नव नियुक्त 22 चिकित्सकों को अस्पतालों में तैनाती दी है। दूरस्थ अस्पतालों में भी चिकित्सक तैनात किये गए हैं ताकि मरीजों को उपचार के लिए परेशान न होना पड़े।
सीएमओ ने बताया कि डॉ. श्वेता श्रीवास्तव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिनगर, डॉ. हर्षित ठाकुर को डोहरी घोरावल, डॉ. राम कृपाल तिवारी को सीएचसी म्योरपुर, डॉ. कीर्ति पाण्डेय को नगवां, डॉ. अदिति तिवारी को दुद्धी, डॉ. रितेश तिवारी को पीएचसी करकच्छी में तैनाती दी गई है।
डॉ. प्रवीण प्रजापति का पीएचसी परसोना घोरावल, डॉ. नदीम खान को जोगिनी, डॉ. योगेश कुमार यादव को सीएचसी शाहगंज, डॉ. प्रतीक सिंह को पीएचसी डोमहरी, डॉ. अब्दुल कुमार मौर्य को करकच्छी, डॉ. विक्रम सिंह को चतरा, डॉ. संजय सिंह को सीएचसी घोरावल, डॉ. किशन नारायण सिंह को चोपन, डॉ. सुधीर कुमार बैस को बभनी में तैनाती मिली है।
वहीं, डॉ. चंदन पासी को पीएचसी कचनरवा, डॉ. अरुण सिंह को सीएचसी करमा, डॉ. वीरेंद्र कुमार को पीएचसी बभनडीहा, डॉ. रवि बैस को संयुक्त चिकित्सालय अनपरा, डॉ. मधु कुमारी को सीएचसी चोपन में तैनात किया गया है। डॉ. अंशुमन यादव को सीएचसी कोन और डॉ. आदर्श को सीएचसी कोन में तैनाती दी गई है।