सोनभद्र रोजगार मेले में 162 युवाओं का हुआ सेलेक्शन, 400 से अधिक ने लिया हिस्सा
सोनभद्र में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 400 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। आठ निजी कंपनियों ने 162 युवाओं का चयन किया, जिससे स्थ ...और पढ़ें

रोजगार मेले में 162 युवाओं का हुआ सेलेक्शन।
HighLights
सोनभद्र में जिला सेवायोजन कार्यालय ने रोजगार मेला आयोजित किया।
आठ निजी कंपनियों ने 162 युवाओं का चयन किया।
400 से अधिक युवाओं ने मेले में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को खुशबू बाग नर्सरी रोड स्थित कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
सुबह 10 बजे से शुरू हुए मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 400 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। निजी क्षेत्र की आठ कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं योग्यता परीक्षण किया, जिसमें 162 युवाओं का चयन किया गया।
रोजगार मेले में क्वेस कार्प लिमिटेड (हिंडाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट), लर्नर प्राइवेट लिमिटेड, ठाकुर पब्लिकेशन, कैस्पर माइक्रो क्रेडिट, सोन आटोमोबाइल जोन, स्मार्ट वेल्थ प्लानर, इंडियन एसोसिएट्स सहित अन्य कंपनियों ने भाग लिया।
चयनित अभ्यर्थियों ने खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
भविष्य में भी रोजगार मेलों का आयोजन कर अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान रोजगार मेला प्रभारी पवन कुमार सोनकर, सच्चिदानंद, प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेंद्र प्रजापति सहित जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।