औरैया में डीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण, बंद मशीनें चालू कराने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शुक्रवार को दिबियापुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बात की, साफ-सफाई व बेहतर सुविधाओं के निर्देश दिए और बं ...और पढ़ें

डीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण।
HighLights
डीएम ने दिबियापुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
बंद मशीनों को तुरंत चालू कराने के निर्देश दिए।
संवाद, सूत्र, दिबियापुर। जिलाधिकारी बृजेश कुमारने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और अस्पताल में साफ-सफाई व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट, विभिन्न जांच सुविधाओं, जन औषधि केंद्र, जननी सुरक्षा योजना, कैंटीन सहित अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कैंटीन के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिलने पर सीएचसी प्रभारी को उचित स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बंद पड़ी मशीनों को तत्काल चालू कराने और मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर दवा और उपचार के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय आनंद ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का पाइप बंदरों ने तोड़ दिया है उसकी मरम्मत कराई जा रही है अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर कंसंट्रेटर सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारु हैं।
एटीएम मशीन में कार्ड समाप्त हो जाने के कारण उसका उपयोग फिलहाल नहीं हो पा रहा है, जबकि मशीन चालू हालत में है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी आवश्यक जांच अस्पताल में नियमित रूप से की जा रही हैं। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी आवश्यक दिशा-निर्देश देकर लौट गए।