सोनभद्र में सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 51 वाहनों का चालान
सोनभद्र में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 51 वाहनों का ...और पढ़ें

सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग की सख्ती।
HighLights
सोनभद्र में परिवहन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान।
51 वाहनों का चालान, एक वाहन किया गया सीज।
हेलमेट व नंबर प्लेट नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने गुरुवार को जिले में सघन जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 51 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुधा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में वाहनों के दस्तावेज, हेलमेट, नंबर प्लेट, फिटनेस तथा अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न मिलने पर 35 वाहनों का चालान किया गया। वहीं हेलमेट न पहनकर वाहन चलाने वाले 15 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। अभियान में पीटीओ ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए 45 वाहनों का चालान किया।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- UP Conductor Bharti 2026: यूपी के विभिन्न जिलों में बस कंडक्टर पदों पर हो रही भर्ती, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म