सोनभद्र में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
सोनभद्र के रेणुकूट में एक 19 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच, रायपुर थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
रेणुकूट में 19 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या की।
पुलिस मानसिक तनाव को आत्महत्या का प्रारंभिक कारण मान रही है।
तेनुआ गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग भी फंदे से लटके मिले।
जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र)। रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के बाल्मीकि नगर स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास मंगलवार की शाम एक 19 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार बाल्मीकि नगर निवासी हिमांशु ने मंगलवार की शाम घर में किसी कारणवश फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। जब परिजन वापस घर पहुंचे तो उन्होंने हिमांशु को फंदे से लटका देखा।
स्थानीय लोगों ने तत्काल रेणुकूट पुलिस चौकी एवं थाना पिपरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
घर में मिला बुजुर्ग का शव
रायपुर थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में मंगलवार की रात एक बुजुर्ग ने फंदे से लटक कर जान दे दी। 75 वर्षीय रामबिलास यादव पुत्र जगरदेव रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सोने चले गए। सुबह में जब परिजन उठाए गए तो कमरे के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो रामबिलास का शव बड़ेर के सहारे लटका मिला। उसकी तीन पुत्री है तीनों कि शादी हो गई हैं। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने की।