वाराणसी एलिवेटेड कॉरिडोर से भविष्य की नई दिशा होगी तय, विकास को देगा नई रफ्तार
वाराणसी के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर शहर के भविष्य के विकास की नई दिशा है। यह परियोजना मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, यातायात का दबाव कम ...और पढ़ें
-1769016307922-1784183047479_m.webp)
तस्वीर- फाइल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। वाराणसी के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की नई दिशा है।
लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब इसके निर्माण से विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के रूप में वाराणसी के विकास को नई पहचान दी है।
इस परियोजना से शहर में मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे सड़क, रेल और अन्य परिवहन साधनों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा।
इससे यात्रा का समय बचेगा, यातायात का दबाव कम होगा और सड़क सुरक्षा में भी सुधार आएगा। व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी इसका लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर से वाराणसी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीधे काशी स्टेशन तक होगी कनेक्टिविटी
आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ वाराणसी एक स्मार्ट और सुगम शहर के रूप में आगे बढ़ेगा। यह परियोजना केवल आज की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की मजबूत नींव साबित होगी।
- सुरेश पाठक, राबर्ट्सगंज सोनभद्र।