जगदीशपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक के केस में 27 जुलाई को सुनवाई, आचार संहिता उल्लंघन का मामला
अमेठी के जगदीशपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक राधेश्याम धोबी और अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई 27 जुलाई तक टल गई है। ...और पढ़ें

कोर्ट की प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। अमेठी के जगदीशपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक राधेश्याम धोबी व अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गुरुवार को सुनवाई नहीं हुई।
पूर्व विधायक के अधिवक्ता विजय तिवारी ने बताया कि मामले में अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।
पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद नईम समेत अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ वर्ष 2017 में गौरीगंज थाने में पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने पूर्व विधायक व अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर अमरदीप सिंह हत्याकांड: क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर और दारोगा को गवाही के लिए बुलाया गया