Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में एथेनॉल टैंकर पलटा, चालक घायल, 8 किमी सड़क बंद; आग का खतरा

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:05 AM (IST)

    सुलतानपुर के भदैंया में आधी रात एथेनॉल से भरा टैंकर पलटने से चालक घायल हो गया। केमिकल में आग लगने के खतरे के कारण 8 किमी सड़क बंद कर दी गई है, जिससे आ ...और पढ़ें

    पलटा टैंकर। जागरण

    पलटा टैंकर। जागरण

    HighLights

    1. सुलतानपुर में एथेनॉल लदा टैंकर आधी रात पलटा।

    2. चालक घायल, केमिकल रिसाव से आग का खतरा।

    3. 8 किमी सड़क बंद, आवागमन पूरी तरह प्रभावित।

    जागरण संवाददाता, भदैंया, (सुलतानपुर)। भदैया के दोमुहा सुलतानपुर रोड किनारे पर जल जीवन मिशन के खोदे पाइप लाइन में सड़क किनारे एथेनाल केमिकल लदा टैंकर पलट जाने से चालक घायल हो गया है। केमिकल में आग लगने के खतरे से, आठ किमी रास्ता पर आवागमन बंद करा दिया गया है।

    दोमुहा सुलतानपुर रोड के छतौना गांव के पास मिर्जापुर जा रहे ऐथेनाल लादकर दो टैंकर में से एक टैंकर मंगलवार की रात एक बजे पलट गया है। जिसके बाद आसपास के गांव मे अफरा-तफरी मच गयी है। बलरामपुर से पेट्रोल के साथ कंबीनेशन बनाने वाला ऐथेनाल केमिकल लादकर दो टैंकर मंगलवार को मिर्जापुर जा रहे थे। दोनो टैंकर अयोध्या हाइवे से प्यारेपट्टी से टर्न लेकर सुलतानपुर दोमुहा रास्ते पर पहुंचे।

    रात करीब एक बजे सामने से आ रहे ट्रेलर की साइड से पीछे आ रहे टैंकर यूपी 62 ऐटी 9688 सड़क किनारे खोदे गये जल जीवन मिशन की पाइप लाइन मे जा घुसा और पलट गया। जबकि आगे के टैकर यूपी 61 बीटी 3974 बच गया। ऐथेनाल लदे केमिकल पलटने से चालक गुरमीत सिह निवासी बलरामपुर घायल हो गया। लोगों ने आवाज सुनकर पहुंच चालक को बाहर निकाला।

    चालक ने इसकी सूचना फायर और पुलिस को दी। जिसके बाद ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते मौके पर रात को ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया पहुंच गयी है। पलटे टैंकर से केमिकल की गंध आ रही है जिससे कुछ रिसाव होने की संभावना भी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमेठी में स्टेयरिंग फेल होने से डिवाइडर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक घायल

    पुलिस व प्रशासन ने सुलतानपुर से दोमुहा रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। स्कूली वाहन न आने से लोगों और छात्रों को खासी परेशानी हुई । दोमुहा चौराहा और भुलकी चौराहे पर ट्रैफिक और थाने की पुलिस व बैरियर लगाया गया है। संभावित खतरे को देखते हुऐ मौके पर फायर ब्रिगेड की दो बड़ी और एक छोटी वाहन तैनात है।

    देहात कोतवाल धर्मबीर सिह ने बताया कि सुरक्षा के लिऐ सडक पर यातायात रोका गया है। चालक गुरमीत सिह ने बताया कि ट्रेलर के साइड मारने से एक चक्का नीचे उतर गया । जहां सड़क किनारे पाइपलाइन का गड्ढा था और टैंकर पलट गया है।