Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में जलाभिषेक कर पैदल घर लौट रही युवतियों को कार ने रौंदा, दो की मौत

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 03:48 PM (GMT+05:30)

    सुलतानपुर में जलाभिषेक कर लौट रही दो युवतियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर और अस्पताल में मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। जलाभिषेक कर पैदल घर जा रही युवतियों को बेकाबू तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

    गोसाईगंज थाने के टांटिया नगर निवासी पार्वती और मनकी सोमवार को सैफुल्लागंज स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर पैदल घर लौट रही थी। लखनऊ-बलिया राजकीय मार्ग पर मोलनागंज के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार दोनों के रौंदते हुए संतराम सोनी के मकान में जा घुसी।

    दुर्घटना में पार्वती की मौके पर मौत हो गई। मनकी को गंभीर अवस्था मे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी भी सांस थम गई। कार के टक्कर से संतराम के मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

    रफ्तार इतनी तेज थी कि मकान के दीवार को तोड़ते हुए कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

    गोसाईगंज पुलिस कार को कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश में जुटी है। एक ही गांव में दो मौत के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्र ने बताया दुर्घटना की जानकारी पर मौके पर जाया गया था। मामले में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ के आसपास जिलों में हादसों वाला सावन का पहला सोमवार, सात श्रृद्धालुओं की मौत और दस से अधिक घायल