सुलतानपुर में डिवाइडर और खंभे से टकराई टूरिस्ट बस, 14 दर्शनार्थी घायल
सुलतानपुर में वाराणसी से अयोध्या जा रही एक टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर बिजली के खंभे से भिड़ गई, जिससे 14 दर्शनार्थी घायल हो गए। हादसे में घायल हुए य ...और पढ़ें

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जागरण
HighLights
सुलतानपुर में टूरिस्ट बस डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई।
हादसे में 14 दर्शनार्थी घायल, जिनमें दो बच्चे भी शामिल।
बस मध्य प्रदेश के यात्रियों को वाराणसी से अयोध्या ले जा रही थी।
जागरण संवाददाता, लम्भुआ, (सुलतानपुर)। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार भोर वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। हादसे में बस सवार करीब 14 दर्शनार्थी घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बस में चालक समेत कुल 15 लोग सवार थे, जो मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हादसा मदनपुर पनियार (पांडेपुर) गांव के पास हाईवे पर हुआ। तेज रफ्तार के चलते बस अनियंत्रित हुई और पहले डिवाइडर से टकराई, इसके बाद बिजली के खंभे से जा भिड़ी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

गंभीर हालत में पुददूलाल बलराम कल्लू समेत चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि जगराम नुखिया बाई लखन मसकोले बाती झरिया रजनी सकुन कुटटुलाल दिव्या झरिया व वाहन चालक साहिद का उपचार सीएचसी में जारी है सूचना पर उप जिलाधिकारी लम्भुआ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। एडिशनल एसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर पुलिस से घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में यूरिया आते ही समिति पर उमड़े किसान, लोगों ने लगाया महंगे दाम पर खाद बेचने का आरोप
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। बस को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। नायब तहसीलदार अभय राजपाल सहित राजस्व टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।