अपनी पार्टी पर ध्यान दें और गलत बयानबाजी न करें, वरना कांग्रेस खत्म हो जाएगी; अपर्णा यादव ने राहुल गांधी को दी नसीहत
राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने राहुल गांधी को अपनी पार्टी पर ध्यान देने और हार स्वीकार करने की सलाह दी। ...और पढ़ें

अपनी पार्टी पर ध्यान दें राहुल, न करें गलत बयानबाजी : अपर्णा यादव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उन्नाव। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने जिला अस्पताल का गुरुवार को निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी को बचाने की नसीहत दी।
उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव के समय वह मस्कट घूम रहे थे, इसलिए मैं कहना चाहूंगी भारतीय राजनीति (इंडियन पॉलिटिक्स) के बारे में कोई गलत बयानबाजी न करें।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि केरलम में कांग्रेस की सरकार बनी तो वहां पर क्या कांग्रेस पार्टी ने ईवीएम की चोरी की। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि सरकार व चुनाव आयोग के बारे में दिया गया उनका बयान हास्यास्पद है।
अपर्णा यादव ने कहा कि राहुल गांधी को बेहतर पॉलिटिशियन की तरह हार को स्वीकार करना चाहिए। ऐसा न हो कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह खत्म ही न हो जाए। राहुल गांधी को अपनी पार्टी में ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने बंगाल में हुई हत्याओं की निंदा की। कहा कि बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करने का जिसने प्रयास किया आज वो सत्ता से बाहर है। टीएमसी की सरकार में वहां विकास कार्य नहीं हुआ।
टीएमसी सरकार में कितनी अराजकता और उदासीनता रही है यह किसी से छिपा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंगा सागर तक का रास्ता मजबूत कर देंगे, जिससे सनातनियों को मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी से मिलने कलकत्ता पहुंचे अखिलेश यादव ने अभिषेक बनर्जी को लगाया गले, बोले-तुम बहुत अच्छा चुनाव लड़े