ममता बनर्जी से मिलने कलकत्ता पहुंचे अखिलेश यादव ने अभिषेक बनर्जी को लगाया गले, बोले-तुम बहुत अच्छा चुनाव लड़े
Akhilesh Yadav Met Mamta Banerjee: अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ने मैनेज करके चुनाव जीता है। ...और पढ़ें

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को शाल उड़ा कर सम्मानित किया
HighLights
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के आवास पर जाकर उनसे की भेंट
ममता बनर्जी को शाल उड़ा कर सम्मानित किया और कहा कि आप हारी नहीं हो
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के तीन दिन बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कोलकाता पहुंचे। गुरुवार को अखिलेश यादव ने कोलकाता में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के कालीघाट के आवास पर जाकर उनसे भेंट की।
लगातार तीन बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी के बेहद साधारण से आवास पर अखिलेश यादव ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता बनर्जी के अभिषेक बनर्जी से भी भेंट की। अभिषेक बनर्जी को गले लगा कर अखिलेश ने कहा कि तुम बहुत अच्छा चुनाव लड़े। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की तीन बार मुख्यमंत्री रही हैं, लेकिन घर देखिए बेहद साधारण है।
अखिलेश यादव ने इस दौरान ममता बनर्जी को शाल उड़ा कर सम्मानित किया और कहा कि आप हारी नहीं हो, आपको हराया गया है। आप जनता की नेता हैं। अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ने मैनेज करके चुनाव जीता है।
यह भी पढ़ें- छावनी परिषद प्रशासन लखनऊ की संवेदनहीनता, बेटी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को खिलाया प्रसाद तो पिता को किया पदावनत
ममता बनर्जी ने तो लोगों की सेवा की है। टीएमसी की हार के बाद अखिलेश ने कहा कि जितनी भी संस्थाएं थी जिनका काम था कि निष्पक्ष चुनाव हो, उन तमाम संस्थाओं ने अपनी क्रेडिबिलिटी खो दी।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय निष्पक्ष चुनाव हुए थे, तब दीदी यहां की मुख्यमंत्री बनी थीं। आज हम सभी को मिलकर चुनावों में हुई बेईमानी के खिलाफ खड़ा होना होगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की बेईमानी भरी चालें उनके लिए एक 'ट्रायल रन' थीं और उससे सीख लेकर उन्होंने पश्चिम बंगाल में पूरे चुनाव को ही लूट लिया। केंद्रीय बलों, चुनाव आयोग और तबादलों-तैनातियों के ज़रिए एक ऐसा तंत्र तैयार किया गया और उन्हें निर्देश दिया गया कि आपको उन्हें चुनाव हरवाना है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले सपा ने खत्म किया I-PAC के साथ करार, अखिलेश यादव बोले- हमारे पास फंड नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि दीदी तो सदैव ही भाजपा की आंखों में खटकती हैं। भाजपा ने लोगों को डराकर वोट कराया है। बुलेट दिखाकर लोगों से वोट डलवाए, अब तो चुनाव आयोग मर गया है। ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव को बंगाल आने से मना किया था, लेकिन वो नहीं माने और गुरुवार को उनसे मिलने कोलकाता पहुंच गए।