गंगा एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, पांच बार 112 नंबर पर किया कॉल; वाहन जलने के बाद पहुंची दमकल
गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के पास चलती कार में आग लग गई, चालक ने 112 पर कई बार कॉल किया लेकिन मदद नहीं मिली। एक घंटे बाद दमकल पहुंची तब तक कार पूरी तर ...और पढ़ें
-1786041365004_m.webp)
गंगा एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग।
HighLights
गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक लगी आग।
चालक ने 112 पर पांच बार कॉल किया, नहीं मिली मदद।
एक घंटे बाद पहुंची दमकल, कार पूरी तरह जलकर खाक।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर आसीवन क्षेत्र में बुधवार शाम गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक आग लगने की घटना में चालक ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। चालक के अनुसार धू-धूकर जल रही कार को देख उसने दमकल को बुलाने के लिए पांच बार 112 नंबर मिलाया। कोई मदद को सामने नहीं आया।
इसी बीच उसे नेशनल हाइवे आथारिटी का हेल्पलाइन नंबर 1033 याद आ गया और उसने उस नंबर को मिलाकर अपनी समस्या बताई। 20 मिनट बाद यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे और लेन पर बैरिकेडिंग कर किनारे से वाहनों को निकालना शुरू किया।
हालांकि आग बुझाने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए। एक घंटे बाद दमकल तब पहुंची, जब कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। कार चालक ने समस्या बताते हुए घटनास्थल से एक वीडियो भी बनाया, जो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित है।
दही क्षेत्र के सिंघूपुर गांव निवासी सरवन पुत्र बनवारीलाल ने एक साल पहले स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। कार को वह बुकिंग पर चलाता था। फर्रुखाबाद के एक परिचित ने उसे अमौसी एयरपोर्ट तक कुछ लोगों को पहुंचाने के लिए कहा।
खबरें और भी
सरवन के अनुसार बुधवार शाम 4:10 बजे वह बशीरतगंज टोल से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते फर्रुखाबाद के लिए निकला। एक्सप्रेस-वे पर किमी संख्यार 393 पर आसीवन क्षेत्र के छत्ताखेड़ा गांव के सामने चलती कार से तेजी के साथ धुआं व आग की लपटें निकलने लगी। इस पर कार को किनारे रोका और झटपट बाहर निकलकर जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया।
बताया कि उसने दमकल पुलिस की मदद से लिए कई बार फोन मिलाया पर समय पर मदद नहीं मिल सकी। जिससे कार जलकर नष्ट हो गई। सीएफओ अनूप सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बीच से कोई कट नहीं हैं। बशीरतगंज के पास से दमकल चढ़ी और घटनास्थल तक पहुंची।