कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर 23 जून तक कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण 15 मई से 23 जून तक ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उन्नाव। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कांकार्स निर्माण कार्य किया जाएगा। इसलिए 15 मई से 23 जून तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं प्लेटफॉर्म संख्या चार पूरी तरह बंद रहेगा और तीन पर भी छह घंटे का रोजाना ब्लॉक चल रहा है।
वहीं अब एक जून से प्लेटफॉर्म नंबर दो और पांच पर भी सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक अतिरिक्त ब्लॉक लिया जाएगा। इसलिए छह ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं 19 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। वहीं आठ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी बदलाव कर दिया गया है।
12 मई से 25 जून तक काम के दौरान झांसी-लखनऊ मेमू (64701) कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित की जाएगी। वहीं लखनऊ-झांसी मेमू (64702) कानपुर सेंट्रल से संचालित होगी। इसी तरह शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर (54338) और बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर (54332) आलमनगर स्टेशन पर ही समाप्त होंगी।
वहीं लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर (54337) और लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर (54331) आलमनगर से चलाई जाएंगी। इसके अलावा लंबी दूरी की मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस, कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस और पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल मार्ग से संचालित होंगी।
खबरें और भी
वरिष्ठ मंडल प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि इन ट्रेनों का लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ठहराव निरस्त रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। वहीं बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस (14308) को आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से चलाया जाएगा और इसका भी लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर चार पर रुकने वाली 36 अन्य ट्रेनों को ब्लॉक के दौरान अन्य प्लेटफॉर्म पर रोका जाएगा। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर तीन, दो और पांच पर रुकने वाली दो ट्रेनों को भी अन्य प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कराया जाएगा।