594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे: उन्नाव के 76 गांवों से गुजरेगी विकास की रफ्तार, 3 बड़े मार्गों से इंटर कनेक्टिविटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावां क्षेत्र से 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। उन्नाव इस एक्सप्रेस-वे का सबसे ...और पढ़ें

सफीपुर क्षेत्र में बनकर तैयार गंगा एक्सप्रेसवे। जागरण
HighLights
29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री
गंगा एक्सप्रेसवे की मेरठ से प्रयागराज के बीच कुल लंबाई 594 किमी
104.8 किमी का सबसे लंबा हिस्सा उन्नाव से गुजर रहा
जागरण संवाददाता, उन्नाव। यूपी के विकास में जुड़ा एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के साथ उन्नाव अब प्रदेश का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी जंक्शन बनने जा रहा है। 104.8 किमी का सबसे लंबा हिस्सा इसी जिले से गुजरेगा। 29 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे की मेरठ से प्रयागराज के बीच कुल लंबाई 594 किमी की है। जिले के 76 गांव के बीच से निकला अन्य जनपदों की अपेक्षा एक्सप्रेसवे जनपद में सबसे लंबा 104.8 किमी का है। जिले से ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग भी निकला है। वहीं, एलीवेटेड कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे अलग रूट से निकल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे इन तीनों को क्रास करेगा। इस मार्ग का सदुपयोग जंक्शन के माध्यम से जुड़ रहा उक्त मार्गों पर प्रतिदिन लगभग दो लाख वाहनों का यातायात भी कर सकेगा।
हरदोई मल्लावां क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस वे का पीएम करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री द्वारा 29 अप्रैल को हरदोई मल्लावां क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण व शुभारंभ किया जाना है। कार्यक्रम भले ही हरदोई जनपद में हो रहा हो, लेकिन जिले से भी अधिकारियों की ड्यूटी वहां व्यवस्था के लिए लगाई गई है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर जनपद से पांच सौ बसों का भी इंतजाम किया जा रहा है। विधानसभावार इसके लिए जनप्रतिनिधियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उन्नाव सहित पांच जनपदों के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिसमें हरदोई, शाहजहांपुर, कन्नौज आदि हैं। कार्यक्रम कराए जाने के लिए यूपीडा ने नौ करोड़ रुपये का बजट तय किया है। जिसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सभी गतिविधियों को पूरा कराया जाएगा।
अधिकारियों की लोकार्पण में लगी ड्यूटी
जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वहीं अब इस एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारी अंतिम स्तर पर है। गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अप्रैल को करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के लिए जनपद से भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। वहीं पीएम के कार्यक्रम व प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए जनपद सहित अन्य पांचों जिलों के अधिकारी कार्यस्थल का दौरा कर रहे हैं।
खबरें और भी
डेढ़ लाख लोग कार्यक्रम में आने की उम्मीद
लगभग प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, जनता के लिए बैठने आदि की तैयारियों की परख अधिकारी कर रहे हैं। वहीं कार्यक्रम में प्रशासन ने डेढ़ लाख जनता के आने की उम्मीद जताई है। कार्यक्रम व्यवस्था में प्रशासनिक आधा दर्जन विभागों के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है।