Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव: नवजात के जन्म के बाद बड़े बेटे की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:21 PM (GMT+05:30)

    उन्नाव में एक पिता अपने नवजात बेटे को देखने अस्पताल जा रहा था, तभी एक सड़क हादसे में उसके चार वर्षीय बड़े बेटे शाश्वत की मौत हो गई। यह दुखद घटना नवीन ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. नवजात बेटे को देखने अस्पताल जा रहे थे पिता

    2. चार वर्षीय बड़े बेटे शाश्वत की हादसे में मौत

    3. ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, उन्नाव में घटना

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। बेटे के जन्म के बाद उसे देखने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे पिता की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में पिता के साथ बैठा चार वर्षीय बड़ा बेटा उछलकर नीचे गिरा, जिसे ट्रक रौंदता हुआ निकल गया।

    बेहटा मुजावर क्षेत्र के तामोरिया बुजुर्ग निवासी निर्मल शुक्ला की पत्नी वंदना को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया था। रात में उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

    एक बेटे ने जन्म लिया तो दूसरे की हादसे में चली गई जान

    रविवार सुबह निर्मल शुक्ला अपने चार वर्षीय बेटे शाश्वत शुक्ला व चचेरे भाई राधेश्याम के साथ बाइक से पत्नी और नवजात को देखने सीएचसी जाने को निकले। शाश्वत बाइक में आगे बैठा था। नवीन गल्ला मंडी के सामने पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शाश्वत सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। जबकि निर्मल शुक्ला और राधेश्याम बाल-बाल बच गए।

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात

    यह भी पढ़ें- आगरा में बड़ी जीत के लिए मायावती का स्पेशल प्लान: खेरागढ़ में उतरेगा ब्राह्ममण प्रत्याशी! आकाश आनंद करेंगे जनसभा