Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव में कंटेनर का टायर बदल रहे चाचा-भतीजे समेत 3 लोगों को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 03:36 PM (IST)

    उन्नाव-लालगंज हाईवे पर ककरारी गांव के पास कंटेनर का पंक्चर टायर बदल रहे प्रतापगढ़ के चालक प्रदीप और रायबरेली के चाचा-भतीजे हरिश्चंद्र व मिथुन को डंपर ...और पढ़ें

    दिवंगत हरिश्चंद्र,  प्रदीप और नितेश, फाइल फोटो

    दिवंगत हरिश्चंद्र,  प्रदीप और नितेश, फाइल फोटो

    HighLights

    1. उन्नाव-लालगंज हाईवे पर डंपर ने तीन लोगों को रौंदा।

    2. कंटेनर का पंक्चर टायर बदल रहे थे चाचा-भतीजे।

    3. हादसे में प्रतापगढ़ के चालक समेत तीनों की मौत।

    संवाद सूत्र, उन्नाव। उन्नाव-लालगंज नेशनल हाईवे पर बिहार क्षेत्र के गांव ककरारी के सामने कंटेनर का पंक्चर टायर बदल रहे प्रतापगढ़ के चालक व रायबरेली के रहने वाले चाचा-भतीजे को गिट्टी लादकर रायबरेली की ओर जा रहे डंपर ने रौंद दिया। हादसे के बाद डंपर लेकर चालक भाग निकला। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे स्वजन अपनों के शव देख बेहाल हो गए।

    प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर क्षेत्र के पंडित का पुरवा खड़गपुर गांव निवासी 40 वर्षीय प्रदीप 16 साल से कंटेनर चलाकर परिवार का गुजारा चलाता था। बुधवार रात वह गुजरात के ट्रांसपोर्ट से सोयाबीन, रिफाइंड समेत अन्य खाद्य सामग्री लादकर पश्चिम बंगाल के कोलकाता जा रहा था।

    रात लगभग 11 बजे उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बिहार क्षेत्र के ककरानी गांव के पास कंटेनर का बीच का पहिया पंक्चर हो गया। प्रदीप कंटेनर रोककर नीचे उतरा और पहिया बदलने के लिए उसने अपने दोस्त रायबरेली जनपद के गुरबक्शगंज क्षेत्र के अटौरा गांव निवासी 40 वर्षीय हरिश्चंद्र को फोन कर बुलाया।

    पोस्टमार्टम हाउस में शव देखकर कांप गए स्वजन

    यह भी कहा कि वह होटल में खाना नहीं खाएगा, घर से खाना भी लिए आना। हरिश्चंद्र ने घर में खाना बनवाया और अपने भतीजे 27 वर्षीय मिथुन उर्फ नितेश को साथ लेकर बाइक से हरिश्चंद्र के पास पहुंच गया। खाना खाने के बाद तीनों कंटेनर का पहिया खोलने लगे। इसी बीच 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जा रहे गिट्टी लदे डंपर ने तीनों को रौंद दिया।

    खबरें और भी

    मौके पर ही हरिश्चंद्र व प्रदीप की मौत हो गई। मिथुन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर कानपुर एलएलआर रेफर कर दिया गया। गुरुवार दोपहर में इलाज के दौरान मिथुन की भी मौत हो गई।

    घटना की जानकारी पर पहुंचे तीनों के स्वजन बेहाल हो गए। मिथुन के स्वजन कानपुर चले गए, जबकि हरिश्चंद्र व प्रदीप का शव उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में देख स्वजन कांप गए। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव सड़क हादसा: परिवार के खिलाफ जाकर अंजू ने किया था प्रेम विवाह, हादसे में मौत से छाया मातम