उन्नाव में पुलिस और लुटेरों में मुठभेड़, हत्थे चढ़े 24 से अधिक मुकदमों वाले दो इनामी बदमाश
उन्नाव के दही क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार किए गए, जिनमें से एक घायल हो गया। इन पर 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और इनके पास से लू ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
उन्नाव के दही क्षेत्र में पुलिस-लुटेरे मुठभेड़।
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल।
लूटी गई चेन, तमंचा और बाइक बरामद।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। दही क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में 26 जुलाई की शाम पार्क से टहलकर घर जा रही महिला की चेन लूट की घटना में लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि दूसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। दोनों के कब्जे से लूटी गई चेन, एक अन्य वारदात की चेन, घटना में प्रयुक्त बाइक एक तमंचा बरामद हुआ है। दोनों लुटेरों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी अर्चना दुबे 26 जुलाई की शाम पटेल पार्क से टहलकर घर लौट रहीं थीं। बाइक सवार दो लुटेरों ने घर के पास गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी। दही थाना में मुकदमा दर्ज कर स्वॉट और सर्विलांस टीम के साथ पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई थी।
शनिवार तड़के दही क्षेत्र के बस्तीखेड़ा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक से जा रहे दो लोगों को संदेह के आधार पर रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में 35 वर्षीय असलम टांडा निवासी बखरिया थाना मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अतीक उर्फ राजू उर्फ काजू निवासी भदमरा थाना रेउसा, सीतापुर, गिरफ्तार कर लिया गया।
असलम के कब्जे से उन्नाव में लूटी गई चेन बरामद कर ली। वहीं अतीक के पास ब 23 जुलाई को लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना से संबंधित चेन भी बरामद की गई। घायल असलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक तमंचा व बाइक भी बरामद की गई है।
खबरें और भी
पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध लखनऊ, बाराबंकी व सीतापुर समेत विभिन्न जनपदों में लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, एनडीपीएस तथा अन्य धाराओं में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं का भी पता लगा रही है।