उन्नाव : स्टंटबाजी में गई युवक की जान, स्वजन ने जताई हत्या की आशंका; दोस्तों के साथ घूमने निकला था नित्यम
उन्नाव के शुक्लागंज में 20 वर्षीय आयुष त्रिवेदी की मौत हो गई। पुलिस इसे स्टंटबाजी में हुई दुर्घटना बता रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हु ...और पढ़ें
-1786036447509_m.webp)
HighLights
शुक्लागंज में 20 वर्षीय आयुष त्रिवेदी की हुई मौत।
पुलिस ने स्टंटबाजी को बताया मौत का कारण।
परिजनों ने पैसों के विवाद में हत्या की आशंका जताई।
जागरण संवाददाता, शुक्लागंज (उन्नाव)। श्रीनगर मुहल्ले के रहने वाले 20 वर्षीय नित्यम उर्फ आयुष त्रिवेदी पुत्र स्वर्गीय सूर्यकांत उर्फ विनय त्रिवेदी की मौत हो गई। मूल रूप से बिछिया विकासखंड के ग्राम पडरीकला निवासी आयुष अपने परिवार के साथ शुक्लागंज के श्रीनगर स्थित सरोजा लान के पास रहता था। वह एक क्लब में लेबर सप्लाई का कार्य करता था।
परिजनों के अनुसार, वर्ष 2012 में पिता की बीमारी से मृत्यु के बाद आयुष अपनी मां सोनम, चाचा अजय त्रिवेदी और बड़े भाई निखिल के साथ रह रहा था। बुधवार शाम लगभग आठ बजे वह अपने दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला था।
रात करीब 11 बजे चाचा अजय त्रिवेदी को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि आयुष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंचे, जहां वह अचेत अवस्था में मिला।
डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
इलाज के दौरान गुरुवार सुबह लगभग सात बजे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को शुक्लागंज स्थित घर ले आए। स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शाम लगभग चार बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चाचा अजय त्रिवेदी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
खबरें और भी
उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले कुछ लोग घर पर आकर आयुष को जान से मारने की धमकी देकर गए थे। उन्होंने विवाद का कारण पैसों का लेनदेन बताया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं,बालूघाट चौकी इंचार्ज अरुण त्रिपाठी ने बताया कि आयुष दोस्तों के साथ गंगाबैराज मार्ग पर घूमने गया था। जहां पर वह बाइक से स्टंटबाजी कर रहा था। जिसमें वह गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसपर मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- देवरिया में हत्या के मामले में मां-बाप और बेटे को आजीवन कारावास, 2021 में हुई हत्या के मामले में सुनाया फैसला
दो भाइयों में वह छोटा था, जबकि बड़ा भाई निखिल टैक्सी चालक है। उन्होंने बताया कि दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। मां सोनम मजदूरी कर परिवार का पालन करती है। उसका रो रोकर हाल बेहाल रहा। दोस्तों का कहना है कि ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर-1 के पास मोटरसाइकिल चलाते समय किसी वाहन से बचने के प्रयास में आयुष अचानक सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। पहले उसे शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।