सऊदी अरब में एक सप्ताह पहले उन्नाव के युवक की मौत, पिता ने शव वापसी की लगाई गुहार
उन्नाव के सुपासी गांव के शिवम पाल की सऊदी अरब में मौत हो गई है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी उनका शव भारत नहीं पहुंचा है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उन्नाव। क्षेत्र के सुपासी गांव निवासी 30 वर्षीय शिवम पाल की सऊदी में एक सप्ताह पहले हुई मौत के बाद भी शव नहीं आया। परिवार के लोगों ने प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शव मंगाने में मदद की गुहार लगाई है।
शिवम पाल सात महीने पहले सऊदी गया था। वहां एक मोबाइल दुकान में काम करता था। वहीं उसकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। 30 जुलाई की शाम 6:30 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके साथ वहां रहने वाले दोस्तों व अन्य संबंधियों ने दी।
शव को भारत लाने के लिअए स्वजन पक्ष,विपक्ष के स्थानीय नेताओं से लेकर भावी विधान सभा प्रत्याशियों से भी गुहार लगा रहे हैं। एक सप्ताह से सुपासी गांव में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है सभी ने अपने अपने स्तर से मदद व शिवम के शव को भारत लाने का भरोसा दिया है।
ऋतु फाउंडेशन की ओर से भी प्रयास किया गया है। संस्था के अनुराग त्रिवेदी ने रियाद स्थित दूतावास को भारत सरकार की ओर से ईमेल भिजवाया जिसका जवाब आया है, जिसमें सभी आपत्तियों का निवारण कर शीघ्र शव भारत स्थित उनके स्वजन को मिलने का आश्वासन मिला है।
खबरें और भी
इसकी जानकारी बुधवार सुपासी जाकर अनुराग त्रिवेदी की ओर से स्वजन को दी घर जाकर दी गई। शिवम दो बहनों के बीच इकलौता था। परिवार एक सप्ताह से बेहाल हैं।