हाथ में कफन लेकर औरास थाने में घुसा युवक, पुलिस के फूले हाथ पांव, बुरी तरह खफा था पुलिसकर्मियों से
बकाया पैसे न मिलने से परेशान एक युवक कफन लेकर औरास थाने पहुंचा और आत्मदाह की धमकी दी। पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच स ...और पढ़ें

HighLights
युवक बकाया पैसे न मिलने से परेशान था
कफन लेकर औरास थाने में आत्मदाह की धमकी दी
पुलिस और लोगों ने समझौता कराकर मामला सुलझाया
संवाद सूत्र, औरास(उन्नाव)। उन्नाव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस वालों से खफा होकर एक युवक थाने पहुंच गया। उसके हाथ में कफन और आत्मदाह की धमकी सुनकर पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। युवक की पीड़ा 23 हजार रुपये को लेकर थी।
बकाया रुपये न मिलने से परेशान एक युवक शुक्रवार को कफन लेकर औरास थाने पहुंच गया। उसने खुद पर आग लगाकर जान देने की बात कही। इससे थाने में खलबली मच गई। पुलिस और लोगों की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।
कस्बा औरास निवासी प्रकाश राठौर ने बताया कि लगभग पांच वर्ष पहले उसने अपने चचेरे भाई इनायतपुर बर्रा निवासी रज्जन को चाट की दुकान शुरू करने के लिए कानपुर से सामान खरीदकर दिया था। इस पर लगभग 23 हजार रुपये बकाया रह गए। कई बार मांगने के बाद भी रुपये न होने पर उसने रज्जन की बाइक गिरवी के तौर पर अपने पास रख ली। इसी बीच रज्जन ने बाइक वापस दिलाने के लिए थाने में तहरीर दी।
प्रकाश का आरोप है कि हल्का क्षेत्र में तैनात एक सिपाही ने पहले उसे थाने में बैठाया और शुक्रवार को फिर बाइक लौटाने के लिए बुलाया। उसका कहना था कि पुलिस बकाया रकम दिलाने के बजाय उसी पर बाइक वापस करने का दबाव बना रही है। इससे परेशान होकर प्रकाश शुक्रवार को कफन लेकर थाने पहुंच गया और आत्मदाह की चेतावनी देने लगा।
खबरें और भी
युवक के हाथ में कफन देखकर पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने उसे समझाया और रुपये दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। इसमें बकाया रुपये का आधा भुगतान करने पर सहमति बनी।
थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि वह किसी सरकारी कार्य से बाहर गए थे। उनके लौटने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया था।
यह भी पढ़ें- उन्नाव पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले- जो गो माता को काटेगा उसका विनाश होगा
यह भी पढ़ें- उन्नाव के चर्चित 'बबुरहा जहर कांड' में बची इकलौती गवाह रोशनी की मौत, सूने घर में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका था शव