विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के लाइसेंसी हथियार से चली गोली, दो कर्मचारी घायल

Published: Sun, 16 Aug 2026 10:34 AM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2026 01:26 PM (IST)

वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी असलहे से अचानक गोली चल गई, जिससे दो एयरपोर्ट स्टाफ घायल हो ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी असलहे से चली गोली

  2. सुरक्षा जांच के दौरान दो एयरपोर्ट स्टाफ घायल

  3. मैगजीन निकालते समय ट्रिगर दबने से हुई घटना

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। गोली लगने से एयरपोर्ट के दो स्टाफ घायल हो गए। महिला कर्मचारी के पैर में गोली लगी है जबकि एक गोली पुरुष स्टाफ के हाथ को छूती हुई निकल गई। दोनों को उपचार के लिए  कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। 

असलहा को किया जाता है सील

आजमगढ़ निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए सुबह करीब पौने दस बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत असलहे को सील कर पायलट केबिन में रखा जाता है।

दोनों घायल स्टाफ (स्क्रीनर) बिहार के रहने वाले हैं

सुमन कुमारी पुत्री नरेश निवासी मानपुर थाना बुनियादगंज जिला गया बिहार और रोहित पुत्र किशोरी प्रसाद, निवासी ग्राम अंबेर रोहिणी रोड थाना बिहारशरीफ जिला नालंदा बिहार।

सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया यात्री

इस दौरान मैगजीन असलहे से अलग करना आवश्यक है। इसके लिए निर्धारित शुल्क एयरलाइंस वसूलती हैं। यात्री कमलेश राय पिस्टल की मैगजीन निकाल रहे थे, तभी ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई। सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- सौरभ हत्याकांड: गवाह बुलाने के प्रार्थना पत्र पर सोमवार को सुनवाई, मेरठ कोर्ट में बहस पूरी

यह भी पढ़ें- सावन के तीसरे सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन: बाईपास से जाएंगी रोडवेज बस, भारी वाहनों की NO Entry