जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि बने श्रीजपेश्वर महादेव मठ के अध्यक्ष, प्रेम गिरि प्रबंधक निर्वाचित
जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि को काशी स्थित श्रीजपेश्वर महादेव मठ का अध्यक्ष चुना गया। ...और पढ़ें

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि बने श्रीजपेश्वर महादेव मठ के अध्यक्ष।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के काशी स्थित श्रीजपेश्वर महादेव मठ व परिसर स्थित भारतीय इंटर कालेज, बैजनत्था की प्रबंध समिति का निर्वाचन सोमवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री व जूना अखाड़ा संरक्षक हरि गिरि महाराज की उपस्थिति में हुआ।
इसमें जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि को अध्यक्ष व श्रीमहंत प्रेम गिरि को प्रबंधक चुना गया।
नई प्रबंध कार्यकारिणी में सभापति (उपाध्यक्ष) श्रीमहंत उमाशंकर भारती, कोषाध्यक्ष श्रीमहंत रामेश्वर गिरि महाराज निर्वाचित किए गए जबकि श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, श्रीमहंत होम भारती, श्रीमहंत कंचन गिरि महाराज, महंत पृथ्वी गिरि, सुंदर पुरी महाराज, महंत महेंद्रानंद गिरि महाराज, महंत शैलेंद्र गिरि, महंत वीरेंद्रानंद गिरि, महंत रणधीर गिरि, महंत मोहन भारती, महंत निरंजन भारती, शिवानंद सरस्वती, श्रीमहंत आनंद पुरी को सदस्य बनाया गया। निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच वर्ष होगा।
संपूर्ण प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी पपीहा त्रिपाठी के निर्देशन, अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के संरक्षण व आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। निर्वाचन बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीजपेश्वर महादेव की समाधि, भगवान शिव तथा श्रीहनुमान जी महाराज के पूजन-अर्चन के साथ हुआ।