वाराणसी में बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहेंगे विशाल हनुमंत कथा, 21 अप्रैल से होगा शुरू
प्रयाग उत्थान समिति 21-23 अप्रैल तक प्रयागराज में बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन कर रही है। यह आयोजन स ...और पढ़ें

पंडित धीरेंद्र शास्त्री। जागरण
HighLights
प्रयागराज में 21-23 अप्रैल तक धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा।
रामायण के अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी भी आएंगे।
कथा से पूर्व 20 अप्रैल को भव्य मंगल कलश यात्रा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष व आयोजक डा. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक तीन दिवसीय हनुमंत कथा अरैल घाट मेला क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
जो प्रयागराज वासियों के लिए गौरव का क्षण होगा। यह राष्ट्र हनुमंत कथा हिंदू राष्ट्र का उद्घोष का स्वर बनेगा जो सनातन धर्म के लिए एकत्रीकरण की शक्ति बनेगी।
हनुमंत कथा के पूर्व मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें विशेष आकर्षण के रूप में रामानंद सागर कृत रामायण सीरियल के राम सांसद अरुण गोविल, अभिनेत्री सीता दीपिका चिखलिया, और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता सुनील लहरी शामिल रहेंगे। यात्रा में डीजे बैंड, ढोल, नगाड़ा, भांगड़ा, वाद्य यंत्र और मनमोहक झांकियां शामिल रहेंगी।
इसके अलावा जिले के सांसद विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पाषर्दगण और जिले के प्रमुख व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में माताएं, बहनें और पुरुष शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में पेंशन में देरी होने पर भड़के पेंशनर्स, बैठक के दौरान उठी समय से पेंशन की आवाज
मंगल कलश यात्रा 20 अप्रैल को प्रातः 09:00 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कालेज से शुरू होकर गऊघाट पुलिस चौकी, मुट्ठीगंज छोटा चौराहा, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, राम भयन्, सुलाकी चौराहा, मानसरोवर चौराहा, चंद्रलोक चौराहा से होते हुए श्री पथरचट्टी रामलीला मैदान रामबाग में सम्पन्न होगा। अगले दिन कथा के दौरान संत-महात्मा, राजनेता, धार्मिक फिल्मों, सीरियल के कलाकार आदि उपस्थित रहेंगे।