Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में गेल ने एक लाख पीएनजी कनेक्शन का आंकड़ा छुआ, अंतिम उपभोक्ता सम्मानित

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 08:34 AM (IST)

    गेल इंडिया लिमिटेड ने वाराणसी में एक लाख घरों तक पाइप से पीएनजी गैस पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया है। इस अवसर पर 100,000वीं उपभोक्ता किरण सिंह को महाप ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गेल ने वाराणसी में 1 लाख पीएनजी कनेक्शन पूरे किए।

    2. 100,000वीं उपभोक्ता किरण सिंह को महापौर ने सम्मानित किया।

    3. स्वच्छ, सुरक्षित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने जनपद में एक लाख लोगों की रसोई तक पाइप से पीएनजी गैस पहुंचा दी है। इस क्रम में तरना स्थित शांति कुंज अपार्टमेंट में शनिवार को एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। इसमें कंपनी ने अपने अंतिम यानी 100000 वें उपभोक्ता को सम्मानित किया।

    यह उपलब्धि शहर में स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुलभ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर और वाराणसी में बढ़ते पीएनजी नेटवर्क का स्पष्ट प्रमाण है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, महापौर अशोक कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

    उन्होंने अंतिम उपभोक्ता यानी 100000 वें किरण सिंह को प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही अपार्टमेंट में गैस आपूर्ति का शुभारंभ किया गया। महापौर ने अपने उद्बोधन में गेल इंडिया लिमिटेड के कार्यों की सराहना की और नागरिकों से पीएनजी अपनाने की अपील की।

    कहा कि यह सुविधा न केवल सुरक्षित है, बल्कि लोगों के दैनिक जीवन को सरल और सुगम बनाती है। महाप्रबंधक सुशील कुमार ने कंपनी द्वारा शहर में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गेल लगातार तेज गति से घर-घर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बनारस की चौथी रात भी रही देश में सबसे गर्म, दिन में तीसरे स्थान पर कायम

    उन्होंने यह भी जोर दिया कि पीएनजी एक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं 24×7 उपलब्ध ईंधन है, जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ उपयोग में अत्यंत सुविधाजनक है। इस दौरान सीएम-स्टील प्रवीण सिंह, एसओ-मार्केटिंग देबाशीष साहू, सीनियर इंजीनियर सुमित सागर व मार्केटिंग असिस्टेंट जे. आकाश सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।