Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बनारस की चौथी रात भी रही देश में सबसे गर्म, दिन में तीसरे स्थान पर कायम

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 08:24 AM (IST)

    बनारस में लगातार चौथी रात देश की सबसे गर्म रही, जबकि दिन में यह तीसरा सबसे गर्म शहर बना रहा। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक तापमान बढ़ने और लू क ...और पढ़ें

    मौसम विभाग का अलर्ट, अभी पांच दिनों तक बरसेगी आग, चलेगी उष्ण लहर। जागरण

    मौसम विभाग का अलर्ट, अभी पांच दिनों तक बरसेगी आग, चलेगी उष्ण लहर। जागरण

    HighLights

    1. लगातार चौथी रात बनारस देश में सबसे गर्म रहा।

    2. दिन में वाराणसी देश का तीसरा सबसे गर्म शहर।

    3. अगले 4-5 दिन तापमान बढ़ने, लू चलने का अनुमान।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। दिन तो दिन रातें भी बेचैन किए हुए हैंं। लगातार चौथे दिन बनारस की रात देश मेें सबसे गर्म रही तो दिन की गर्मी में यह बांदा, प्रयागराज के बाद देश भर में तीसरे पायदान पर बना रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी चार-पांच दिनों तक तापमान बढ़ता ही जाएगा और उष्ण लहर की यही स्थिति बनी रहेगी।

    इन परिस्थितियों में फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है, स्थिति में किसी भी प्रकार के परिवर्तन का अनुमान अभी 25 जून के बाद ही लगाया जा सकता है। वैसे शनिवार को कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद आंधी चली और नाममात्र की बूंदाबांदी भी हुई, इससे तापमान कल की सीमा पार न कर सका और तनिक नीचे ही रह गया लेकिन रविवार से फिर तापमान बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

    शनिवार को सुबह से ही निकली प्रचंड धूप व आर्द्रता के मेल से आभासी तापमान वास्तविक तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक प्रतीत हो रहा था। उबलते भाव की तरह गर्मी दिन तो दिन, देर रात तक देह को झुलसाती रही। इस तापलहर की चपेट में हर जीव-जंतु और वनस्पति झुलस रहे हैं। अस्पताल में बीमारों की संख्या बढती जा रही है।

    सुबह से हुई तीखी धूप दोपहर एक बजे तक 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंची तो गर्मी 47 डिग्री सेल्सियस जितनी लग रही थी। आधे घंटे बाद ही बादल दिखने लगे इससे दोपहर ढाई बजे अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे की अपेक्षा 0.4 डिग्री सेल्सियस पहले रुक गया और सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचकर 49 डिग्री सेल्सियस जितने ताप की अनुभूूति कराता रहा।

    दक्षिणी क्षेत्र में दोपहर बाद आंधी और बूंदाबांदी
    साढ़े तीन बजे तक ताप की यही स्थिति बनी रही, हालांकि ठीक उसी समय बीएचयू और उससे दक्षिण के क्षेत्रों में उसी समय आंधी आई और बूंदाबांदी हुई। इसके बाद उमस भरी गर्मी और भी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 30.8 तक पहुंचने से बनारस की चौथी रात भी पूरे देश में सबसे गर्म रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 25 जून को वाराणसी एयरपोर्ट पर 'हब एंड स्पोक' मॉडल की होगी शुरुआत, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू करेंगे उद्घाटन

    बादलों के आने से आर्द्रता में थोड़ी वृद्धि हुई और यह 59 से 57 प्रतिशत के बीच रहा। बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर 41.2 रहा। उधर न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

    देश के सबसे गर्म पांच शहर

    • 43.2° से. - बांदा व ब्रह्मपुरी (विदर्भ)
    • 43° से. - प्रयागराज व वर्धा
    • 42.6° से. - बीएचयू वाराणसी
    • 42.5° से. - रायनंदनगांव (छत्तीसगढ़)
    • 42.4° से. - खजुराहो व नागपुर