DJ की धुन और शिव की झांकियों संग प्रयागराज से काशी चले कांवरिये, हाईवे की एक लेन पूरी तरह रिजर्व
सावन माह में काशी-प्रयागराज हाईवे कांवरियों के भक्ति गीतों से गुलजार है, जो प्रयागराज से जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे हैं। उनकी सुरक् ...और पढ़ें

गंगा में स्नान करते केसरिया रंग में रंगे श्रद्धालु। जागरण
HighLights
कांवरियों के भक्ति गीतों से गूंजा काशी-प्रयागराज हाईवे।
सुरक्षा हेतु हाईवे की उत्तरी लेन कांवरियों के लिए आरक्षित।
रास्ते में जगह-जगह सेवा शिविर और पुलिस बूथ स्थापित।
जागरण संवाददाता, वाराणसी, (मिर्जामुराद)। सावन माह में 'बोलबम का नारा हैं बाबा एक सहारा हैं' समेत अन्य भक्ति गीतों की अनुगूंज से हाईवे गुलजार हो उठा हैं।म्यूजिक सिस्टम की मस्ती पर शिव की झांकी संग कंधे पर कांवर लिये नंगे पांव चल रहे कांवरिये आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
प्रयागराज से जल उठा काशी आकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने का सिलसिला पूरे सावन माह तक चलता हैं।कांवरियो की सुरक्षा हेतु हाईवे की उत्तरी लेन पर यातायात बंद कर उसे कांवरियो के लिये आरक्षित कर दिया गया हैं। दक्षिणी लेन पर ही दोनों ओर के वाहनों का आवागमन हो रहा हैं।
बाबा का जलाभिषेक करने हेतु ट्रैक्टर-ट्राली, आटो व मैजिक-पिकअप मालवाहक पर आकर्षक साज-सज्जा संग शिव की झांकी लेकर म्यूजिक सिस्टम बजाते कांवरियों का झुंड बाबा विश्वनाथ धाम की ओर जा रहा हैं।

कांवरियों से बातचीत करते पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल व उनके पीछे खड़े अपर पुलिस आयुक्त शिव हरि मीणा : स्रोत पुलिस
यह भी पढ़ें- अब रात में और भी अलौकिक दिखेगी काशी, काल भैरव समेत 20 धार्मिक स्थलों पर लगेंगी हाईटेक फसाड लाइट
तिरंगा झंडा भी झांकियों पर लहरा रहा हैं।जत्था में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है।पांव में छाले पड़ जाने पर भी कांवरियों के कदम नही रुक रहे। पांव में मरहम-पट्टी बांध बाबा के भक्त मंजिल की ओर बढ़ रहे।कांवरियो की सेवा के लिए कछवांरोड, डंगहरिया, लालपुर, मिर्जामुराद, खजुरी समेत रास्ते में जगह-जगह सेवा शिविर भी लगाए गए हैं। कांवरियों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर अस्थाई पुलिस बूथ भी बनाए गए हैं।