Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन के पहले दिन सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, बाबा काल भैरव की आरती उतारी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:43 AM (IST)

    सावन के पहले दिन वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जल ...और पढ़ें

    सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की।

    सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। आज सावन का पहला दिन है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। मंदिर में सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने महादेव का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और लोक-कल्याण की कामना की। सीएम ने श्री काल भैरव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। 

    तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 7:45 बजे वाराणसी के सर्किट हाउस से रवाना होकर ठीक 8:00 बजे श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर पहुंचे। 

    इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया।पूजा संपन्न करने के बाद सीएम योगी सुबह 8:20 बजे आगे के कार्यक्रमों के लिए विश्वनाथ धाम से रवाना हो गए।

    सुरक्षा व्यवस्था के थे कड़े इंतजाम

    सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

    सीएम योगी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

    बता दें कि इससे पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को श्रावस माह के प्रारंभ होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'देवाधिदेव महादेव आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, सभी के जीवन में पुण्य का संचार हो। हर हर महादेव।'

    यह भी पढ़ें- सावन के पहले दिन दिल्ली के मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, जलाभिषेक के लिए विशेष इंतजाम

    खबरें और भी