'राम मंदिर की तरह होगा बाबा विश्वनाथ का भव्य स्वरूप, कन्हैया जी का भी बनेगा मंदिर'; काशी में बोले केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में कहा कि अगली जुलाई तक यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और बाबा विश्वनाथ व कन्हैया जी का भव्य मंदिर बनेगा। ...और पढ़ें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
HighLights
अगली जुलाई तक यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार।
बाबा विश्वनाथ और कन्हैया जी का भव्य मंदिर बनेगा।
मनरेगा मजदूरी 300 से बढ़कर भविष्य में 500 होगी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को पंच सम्मेलन में प्रदेश भर के आए ग्राम प्रधानों को अपने बीच पाकर आगामी चुनावों को लेकर मुखर हो गए। कहा यह जुलाई का महीना है और अगली जुलाई तक यूपी में भाजपा की एक बार फिर सरकार बन चुकी होगी।
हम लोग यूपी को विकसित बनाकर भारत को विकसित बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा विश्वनाथ के बगल में एक ढांचा खड़ा है। हम लोग सत्यम, शिवम्, सुंदरम में विश्वास करने वाले हैं।
मामला न्यायालय में है। हमें विश्वास है कि हमारी जीत होगी। तब श्रीराम जन्मभूमि की तरह बाबा का भी भव्य स्वरूप होगा। इतना ही नहीं कन्हैया जी का भी भव्य मंदिर होगा।
उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव का उल्लेख करते हुए कि बहुत सनातनी बने हैं तो आएं कृष्ण मंदिर को ही बनाने में हमारे साथ आएं। वह कह ही नहीं सकते क्योंकि उनको अपने वोट बैंक की चिंता है।
प्रधानों के 400 रुपए मजदूरी में फंस गए उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि सरकार ने वीबी जीरामजी में मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपए कर दिया है। प्रधानों से पूछा क्या आप खुश हैं। इस पर कई प्रधानों ने एक साथ बोल दिया, नहीं। प्रधानों ने 400 रुपये मजदूरी की मांग कर दी। उप मुख्यमंत्री ने मामले को संभाला और कहा हमने पत्र लिखा। यह भविष्य में 500 भी होगा।