Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्र गौतम हत्याकांड: मुठभेड़ में मारे गए बनारसी यादव के भाई मुन्ना पर 25 हजार का इनाम घोषित

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 11:42 AM (IST)

    सारनाथ के कालोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड में गाजीपुर के मुन्ना यादव की संलिप्तता सामने आई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। वर्ष 2025 में 21 अगस्त की सुबह सारनाथ के बुद्धा नगर निवासी कालोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के मामले में गाजीपुर के गौरहट निवासी मुन्ना यादव की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने मुन्ना यादव की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

    मुन्ना यादव ने अपने भाई व एक लाख रुपये के इनामी बदमाश (एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा जा चुका) बनारसी यादव की एंट्री महेंद्र गौतम की हत्या में शार्प शूटर के रूप में कराई थी। पुलिस अब मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

    कालोनाइजर महेंद्र गौतम का गाजीपुर के जोगेंद्र यादव उर्फ फैटू से जमीन सट्टा कराने को लेकर विवाद था। जिसके परिणाम स्वरूप जोंगेंद्र यादव ने भाड़े के हत्यारों से महेंद्र गौतम की हत्या कर दी थी। घटनाक्रम का राजफाश सारनाथ पुलिस ने आठ दिन बाद ही कर दिया था।

    सारनाथ पुलिस ने किया था गिरफ्तार

    जिसमें शार्प शूटर के रूप में सामने आए अरविंद यादव को सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक लाख रुपये के इनामी दूसरे शार्प शूटर गाजीपुर के गौरहठ निवासी बनारसी यादव को बीते तीन फरवरी को एटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कैथल में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, चीका फायरिंग कांड का आरोपी रजत गिरफ्तार

    पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि मर्डर से जुड़े एक-एक किरदार बेनकाब हो चुके हैं। मर्डर के आरोपित शूटरों में शामिल गाजीपुर का चंदन और अब सामने आया नया किरदार मुन्ना यादव की गिरफ्तारी शेष है। जल्द ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर मर्डर का चैप्टर क्लोज कर देगी।

    बताया कि महेंद्र की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता रहे जोगेंद्र यादव उर्फ फैटू के यहां मुन्ना यादव के फांच लाख रुपये फंसे थे। जिसे निकालने के लिए फैटू ने मुन्ना की मदद से बनारसी को हत्या के लिए तैयार किया था। बैंक के स्टेटमेंट के आधार पर मुन्ना को आरोपित बनाया गया है।