Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में देवदूत बने मल्लाह, दशाश्वमेध घाट पर गंगा में डूब रहे युवक की नाविकों ने बचाई जान

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 11:26 AM (IST)

    वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा में डूब रहे मध्य प्रदेश के एक युवक को स्थानीय नाविकों ने तत्परता से बचा लिया। नाविकों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से ...और पढ़ें

    गंगा में डूब रहे युवक की नाविकों ने बचाई जान।

    गंगा में डूब रहे युवक की नाविकों ने बचाई जान।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा नदी में रविवार की रात स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा। युवक के डूबने की घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

    वीडियो में कुछ लोग युवक को बचाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय नाविक मनीष साहनी ने बताया कि युवक मध्य प्रदेश का निवासी है और रात में स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया था।

    खुद को डूबता देख उसने बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। युवक की आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय नाविक तत्काल उसकी मदद के लिए पहुंचे।

    नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए नाव पर रखी बांस पकड़ा कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बचाव होने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने नाविकों की सराहना की।

    यह भी पढ़ें- 'BJP सरकार में तहसील बन गए भ्रष्टाचार के अड्डे', अखिलेश बोले- बेईमानी से चुनाव जीतती है भाजपा