Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जनरल टिकट कटा 7 करोड़ का सोना ले जा रही तस्कर, बंगाल का जगदीश सरगना; वाराणसी पुलिस की पूछताछ में खुलासा

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 09:47 AM (IST)

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर 7 करोड़ के सोने के साथ पकड़ी गई महिला से पूछताछ में बंगाल के जगदीश के तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। डीआरआई इस मामल ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. PDU जंक्शन पर 7 करोड़ के सोने के साथ महिला गिरफ्तार

    2. बंगाल का जगदीश निकला सोने की तस्करी का मुख्य सरगना

    3. तस्कर अब जनरल टिकट पर एसी कोच में कर रहे यात्रा

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। दिल्ली ले जा रहे करीब पांच किलो सोने के बिस्किट के साथ बीते 23 जुलाई की शाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन पर ब्रह्मपुत्र मेल से गिरफ्तार मधु देवी वर्मा से पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन बंगाल का जगदीश करता है।

    मधु और उसका पति मनोज वर्मा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। मधु और मनोज पहले भी कई बार जगदीश के निर्देश पर सोना अलग-अलग जगहों पर पहुंचा चुके हैं। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआइ) की टीम मामले की जांच कर रही है और जगदीश और मनोज की तलाश तेज कर दी गई है।

    जांच एजेंसियों के अनुसार जगदीश बांग्लादेश के रास्ते विदेश से सोना मंगवाकर तस्करी नेटवर्क के जरिये देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाता है। सात करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के बांग्लादेश से तस्करी कर लाए गए सोने के बिस्किट के साथ मधु की गिरफ्तारी से ट्रेनों के जरिये हो रही सोना तस्करी के बदलते ट्रेंड का राजफाश हुआ है।

    पांच किलो सोने संग पीडीडीयू जंक्शन पर ब्रह्मपुत्र मेल से दिल्ली जाते समय पकड़ी गई थी मधु

    विशेष रूप से राजधानी एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल में सामने आए मामलों ने जांच एजेंसियों के सामने नई चुनौती पेश की है। पहले ट्रेन के आरक्षण चार्ट के आधार पर संदिग्ध यात्रियों तक पहुंचना अपेक्षाकृत आसान होता था। पुलिस को उनके तंत्र से पता चल जाता था कि तस्कर का आरक्षित सीट किस कोच में है, लेकिन तस्करों ने अब तरीका बदल लिया है। वह जनरल टिकट लेकर वातानुकूलित (एसी) कोच में यात्रा करने लगे हैं। इससे उनकी पहचान कठिन हो जा रही है। हाल की दो घटनाएं इसका उदाहरण हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद

    सात करोड़ के सोने की बरामदगी मामले में राजस्व आसूचना निदेशालय की जांच जारी

    राजधानी एक्सप्रेस में बिना टिकट एसी कोच में सफर कर रहा एक सोना तस्कर वाराणसी में पकड़ा गया था। ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच से गिरफ्तार मधु के पास भी जनरल टिकट था। जांच एजेंसियां अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क, उसके संचालकों और ट्रेनों के जरिये अपनाए जा रहे नए तरीकों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- 'जौहर यूनिवर्सिटी को बचाना प्राथमिकता', रुचिवीरा सहित सपा सांसदों का दल रामपुर पहुंचा; आजम के गढ़ में एकजुट हुए सपाई

    पूछताछ में मधु ने बताया कि वह पहले बंगाल के हुगली जिले में रहती थी। वहां भी वह पुलिस को चकमा देने के लिए अपना ठिकाना बदलती रहती थी। बीते कुछ महीनों से वह कूचबिहार में किराये के मकान में रहने लगी थी।