विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway News: मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों का ठहराव, नवरात्रि में दर्शनार्थियों को मिलेगी खास सुविधा

Published: Fri, 28 Mar 2025 12:00 PM (IST)

नवरात्रि में मैहर आने वालों के लिए खुशखबरी! रेल प्रशासन ने मैहर स्टेशन से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को 5 ...और पढ़ें

ट्रेनें नवरात्रि में विशेष रूप से निर्धारित समय से चलाई जाएंगी। जागरण
ट्रेनें नवरात्रि में विशेष रूप से निर्धारित समय से चलाई जाएंगी। जागरण

HighLights

  1. 27 मार्च से 27 अप्रैल के बीच 27 फेरों में लोगों को मंजिल तक पहुंचाएगी
  2. गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, सुरेमनपुर के लोग सुविधा का उठा सकेंगे लाभ

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नवरात्रि में मैहर मां का दर्शन करना चाह रहे तो यह खबर आपके लिए होगी। रेल प्रशासन ने मैहर स्टेशन से रनथ्रू गुजरने वाली 18 ट्रेनों को पांच मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेल के बनारस रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेनें नवरात्रि में विशेष रूप से निर्धारित समय से चलाई जाएंगी।

जानिए कौन सी ट्रेन कब से कब तक मैहर स्टेशन से छूटेगी

  • 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 मार्च से 11 अप्रैल, तड़के 3.20 बजे छूटेगी।
  • 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 29 मार्च से 10 अप्रैल, तड़के 03.20 बजे छूटेगी।
  • 12669 पुरट्चि तलैवर डा. एमजी रामचंद्रन (चेन्नै सेंट्रल)-छपरा एक्सप्रेस, रात 20.55 बजे छूटेगी।
  • 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 29 मार्च से पांच अप्रैल, दोपहर में 15.10 बजे छूटेगी।
  • 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, 31 मार्च से सात अप्रैल, दिन में 10.45 बजे छूटेगी।
  • 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, दो अप्रैल से 11 अप्रैल, तड़के 05.40 बजे छूटेगी।
  • 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, तीन से 10 अप्रैल, रात 11.10 बजे छूटेगी।
  • 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस, 31 मार्च से 07 अप्रैल, रात 11.10 बजे छूटेगी।
  • 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस, 30 मार्च से 11 अप्रैल, देर रात 02.35 बजे छूटेगी।
  • 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 30 मार्च से 11 अप्रैल, रात 20.30 बजे छूटेगी।
  • 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 31 मार्च से 12 अप्रैल, रात 20.30 बजे छूटेगी।
  • 12670 छपरा-पुरट्चि तलैवर डा. एमजी. रामचंद्रन (चेन्नै सेंट्रल), शाम 7.30 बजे छूटेगी।
  • 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस, 31 मार्च से सात अप्रैल, 11.45 बजे छूटेगी।
  • 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 29 मार्च से 05 अप्रैल, रात 11.30 बजे छूटेगी।
  • 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, 30 मार्च से 11 अप्रैल, देर रात 02.00 बजे छूटेगी।
  • 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, 29 मार्च से 05 अप्रैल, तड़के 04.25 बजे छूटेगी ।
  • 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस, दो से नौ अप्रैल, रात 11.30 बजे छूटेगी।
  • 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस, 30 मार्च से 12 अप्रैल, रात 22.50 बजे छूटेगी।

इसे भी पढ़ें- Varanasi News: काशिराज परिवार की विष्णु प्रिया को प्रताड़ित न करने का आदेश, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप

वंदेभारत ट्रेन।


ग्रीष्मकालीन वंदे भारत लखनऊ से वाराणसी के रास्ते रवाना हुई छपरा

ग्रीष्मकाल वंदे भारत एक्सप्रेस 02270 गुरुवार को लखनऊ से चलकर वाराणसी के रास्ते छपरा के लिए रवाना हुई। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ के दृष्टिगत रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। ग्रीष्मकालीन यह ट्रेन 27 फेरों में 27 मार्च से 26 अप्रैल तक चलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें- UP News: वाराणसी गृहकर बकाया पर निगम की कार्रवाई, BSA दफ्तर और सांस्कृतिक संकुल पर लगा ताला

पूर्वाेत्तर रेल के बनारस रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 02270/02269 (आठ कोच) लखनऊ चारबाग-छपरा-लखनऊ चारबाग वंदे भारत विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को 27 फेरों चलनी है, जिसकी शुरुआत 27 मार्च हो गई। जानकारी दी कि 02270 लखनऊ चारबाग-छपरा वंदे भारत लखनऊ चारबाग से दोपहर में 14.15 बजे, सुल्तानपुर से 16.07 बजे, वाराणसी (कैंट) से 18.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.35 बजे, बलिया से 20.25 बजे तथा सुरेमनपुर से 20.57 बजे छूटकर छपरा 21.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 02269 छपरा स्टेशन से 23.00 बजे, सुरेमनपुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.01 बजे, वाराणसी (कैंट) से 02.35 बजे तथा सुल्तानपुर से 04.50 बजे छूट कर सुबह साढ़े छह बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस गाड़ी में वंदे भारत के कुल 08 कोच लगाए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।