वाराणसी में नकली कागजात के आधार पर बेच रहा था रक्षा मंत्रालय की संपत्ति, आरोपी को भेजा गया जेल
वाराणसी में रक्षा मंत्रालय की संपत्ति को नकली दस्तावेजों के आधार पर बेचने के तीन करोड़ रुपये के ठगी मामले में मीरा अरोड़ा, उनकी बेटी रचना अरोड़ा और रा ...और पढ़ें

नकली कागजात के आधार पर बेच रहा था रक्षा मंत्रालय की संपत्ति।
HighLights
रक्षा मंत्रालय की संपत्ति बेचने के नाम पर तीन करोड़ की ठगी।
मीरा अरोड़ा, बेटी रचना और राजकुमार वाजपेई ठगी में गिरफ्तार।
नकली दस्तावेजों के आधार पर हुई धोखाधड़ी, आरोपी जेल भेजे गए।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। तीन करोड़ रुपये की ठगी मामले में गिरफ्तार नील काटेज कॉलोनी निवासी मीरा अरोड़ा, उनकी बेटी रचना अरोड़ा व दुग्धविनायक निवासी राजकुमार वाजपेई को चौक पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार ने रिमांड स्वीकृत कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
अभियोजन की तरफ से अभियोजन अधिकारी मधुसूदन तिवारी ने पक्ष रखा। अभियोजन के अनुसार चौक निवासी साड़ी कारोबारी आनंद कृष्ण अग्रवाल ने चौक थाना में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि नील काटेज कालोनी स्थित 'बरकत भवन' को 3.20 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा तय किया गया।
इसके एवज में चेक और आरटीजीएस के माध्यम से 1.50 करोड़ रुपये दिए, जबकि डेढ़ करोड़ रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि विक्रय अनुबंध तैयार कर मकान को बैंक से बंधक मुक्त कर जल्द बैनामा कराने का आश्वासन दिया गया।
आनंद कृष्ण अग्रवाल का कहना है कि बाद में नगर निगम का अभिलेख मिलने पर पता चला कि संबंधित भवन रक्षा मंत्रालय की संपत्ति है, जिसका निजी तौर पर क्रय-विक्रय संभव नहीं है।
आरोप है कि यह तथ्य छिपाकर नकली दस्तावेजों के आधार पर उनसे रुपये लिए गए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी गई।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में शॉर्ट सर्किट से दोना-पत्तल बनाने वाली मशीन में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
यह भी पढ़ें- अजब-गजब: ट्रेजरी के लॉकर रूम से गायब ताला 13 दिन बाद भी नहीं मिला, चोरी का मुकदमा