वाराणसी काल भैरव मंदिर में दर्शन करने आए भाइयों को फूल विक्रेता ने पीटा, जूता गायब होने को लेकर हुआ विवाद
वाराणसी के काल भैरव मंदिर में दर्शन करने आए लखनऊ के दो भाइयों को फूल विक्रेता ने जूते-चप्पल के विवाद में पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों का उप ...और पढ़ें
-1781134649098_m.webp)
काल भैरव मंदिर में दर्शन करने आए भाइयों को फूल विक्रेता ने पीटा। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
लखनऊ के दो भाई दर्शन को वाराणसी आए थे।
काल भैरव मंदिर के पास फूल विक्रेता से विवाद हुआ।
जूता गायब होने पर हुई मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लखनऊ से दर्शन-पूजन के लिए आए दो भाइयों को बुधवार को काल भैरव मंदिर के पास मामूली बात को लेकर फूल विक्रेता ने पीट दिया। घायलों ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार व मेडिकल मुआयना करवाया।
लखनऊ के जानकीपुरम निवासी अनुज वर्मा ने बताया कि वह अपने भाई विराट के साथ बुधवार को काशी में दर्शन पूजन को आए थे। सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद दोनों ने अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन किए।
इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे दोनों भाई काल भैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। वहां माला-फूल के दुकानदार ने उन्हें जूता रखने को कहा, लेकिन उन्होंने जूता उसके दुकान से कुछ दूरी पर गली में रख दिया। इसके बाद दर्शन करने मंदिर में चले गए।
अनुज का आरोप है कि दर्शन के बाद वह बाहर निकले तो उनका जूता गायब था, जबकि उसके भाई की चप्पल फूल विक्रेता के पेटी में थी। वह पेटी से चप्पल निकलने लगे तो दुकानदार से विवाद हो गया। दुकानदार ने दोनों भाइयों को पीट दिया।